Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
हमनी के छोड़के नगरिया न हो, कहवां जईबू ये माई' गीत के साथ हुई मां दुर्गा की विदाई - श्रीनारद मीडिया

हमनी के छोड़के नगरिया न हो, कहवां जईबू ये माई’ गीत के साथ हुई मां दुर्गा की विदाई

हमनी के छोड़के नगरिया न हो, कहवां जईबू ये माई’ गीत के साथ हुई मां दुर्गा की विदाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

जुलूस गुजरने वाले मार्ग में जगह-जगह तैनात रहे पुलिस के जवान सड़क *चौक चौराहों पर भी तैनात था पुलिस बल

श्रीनारद मीडिया ,ए. मिश्रा, बड़हरिया, सीवान

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय सहित गांवों में स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को ऐतिहासिक यमुनागढ़ के जलाशय शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद बड़हरिया पुरानी बाजार,जामो रोड,भलुआं,थाना चौक, सत्यनारायण मोड़,जामो चौक,आंबेडकरनगर,तेतहली,कोइरीगांवा,कुवहीं,कुड़वांपड़रौना,हरदियां,पड़रौना सहित अन्य चौक-चौराहों,बाजारों और गांवों में स्थापित मां दुर्गा और अन्य देवी- देवताओं की प्रतिमाओं का भक्तिमय वातवरण में ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित जलाशय में विसर्जन किया गया।

वहीं लकड़ी बाजार परिक्षेत्र के लकड़ी बाजार सहित अन्य गांवों में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन बदरजीमी दाहा नदी घाट पर किया गया।भक्तों ने मां दुर्गा को विदा करते समय भावुक हो गये। वही विसर्जन जुलूस दौरान दुर्गा मईया की जय जय माता दी,जय श्रीराम आदि के नारों से पूरा बाजार गुंजायमान हो गया। इस मौके युवा रंग- अबीर उड़ाते नजर आए। मूर्ति विसर्जन को लेकर चौक-चौराहों,धार्मिक स्थलों,मार्ग में जगह -जगह पर पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

वहीं बड़हरिया पुरानी बाजार का पश्चिम टोला पुलिस छावनी में तब्दील था। पश्चिम टोला के धार्मिक स्थलों के पास बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पुलिस के जवान तैनात थे।एसडीओ सदर रामबाबू बैठा, एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद खुद पुरानी बाजार के पश्चिम टोला में कमान संभाले हुए थे। बता दें कि महावीरी अखाड़ा जुलूस गुजरने के दौरान पश्चिम टोला में पथराव और आगजनी हो गयी थी। विसर्जन की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की गई।

सीसीटीवी कैमरा बड़हरिया पुरानी बाजार, थाना चौक, करबाला बाजार सहित जमुनागढ़ देवी मंदिर में लगाया गया था। हालांकि विसर्जन की तमाम गतिविधियों को वरीय पुलिस पदाधिकारियों की नजर थी। इधर मूर्ति विसर्जन के दौरान आस्था का भीड़ भी उमड़ पड़ा था। चौक चौराहे सहित अन्य जगहों पर महिलाएं अपने परिजन और बच्चों के साथ मेला देखने पहुंचे थे।

इस मौके पर एसडीओ सदर रामबाबू बैठा, एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, सीओ अनिल श्रीवास्तव, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि,जेएसएस कृष्ण कुमार मांझी, आरओ राकेश आनंद,एसआई अमित वर्मा, रामविनय शर्मा, एएसआई राजकुमार कश्यप, शैलेश सिंह, लालमोहन पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद थे।

विसर्जन को शांति के वातावरण में सफल बनाने में भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि, अनुरंजन मिश्र,मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र, प्रेमप्रकाश सोनी,साधु साह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!