Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
चक्रवात 'आसनी ' को लेकर हाई अलर्ट. - श्रीनारद मीडिया

चक्रवात ‘आसनी ‘ को लेकर हाई अलर्ट.

चक्रवात ‘आसनी ‘ को लेकर हाई अलर्ट.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वर्ष के पहले चक्रवात ‘आसनी’ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दबाव की वजह से सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। निम्न दबाव के चक्रवात में बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

अंडमान द्वीप समूह से म्यांमार तट की ओर बढ़ सकता है चक्रवात

एक बुलेटिन में कहा गया, अगले 48 घंटों के दौरान चक्रवात अंडमान द्वीप समूह के साथ म्यांमार तट की ओर बढ़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि द्वीपसमूह के निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को खाली करा लिया गया है और उन्हें उत्तरी और मध्य अंडमान और दक्षिण अंडमान जिलों में अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है। चेन्नई और विशाखापत्तनम के साथ अंतर-द्वीप नौका सेवाओं के साथ-साथ शिपिंग सेवाओं को रोक दिया गया है। खराब मौसम के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

एनडीआरएफ के 150 कर्मियों को किया गया तैनात

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 150 कर्मियों को तैनात किया गया है। द्वीपों के विभिन्न हिस्सों में छह राहत शिविर खोले गए हैं। मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के लिए सभी पर्यटन और मछली पकड़ने की गतिविधियों को स्थगित करने की सलाह दी है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में और सोमवार और मंगलवार को अंडमान सागर में न जाएं।

जारी किए हेल्पलाइन नंबर

थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक दलों को भी आने वाले चक्रवात के मद्देनजर सतर्क किया गया है। यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर : 03192-245555/232714 या टोल फ्री नंबर 1-800-345-2714 से अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय मंत्रालय केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की मदद के लिए तैयार है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!