खेल दिवस पर मशरक में याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

खेल दिवस पर मशरक में याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक प्रखंड कार्यालय के पास रविवार को खेल के प्रेमी युवकों ने खेल दिवस मनाया। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

मौके पर हैडबाल खेल प्रशिक्षक रितेश कुमार सिंह समेत आकाश कुमार,नारायण कुमार,राजा कुमार,अनीष कुमार, नीतीश कुमार, सचिन कुमार समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद रहे। मौके पर रितेश कुमार सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल इतिहास के वो चमकते सितारे हैं, जिनसे युवा खिलाड़ी प्रेरणा ले सकते हैं।

जब भी युवाओं को मौका मिला,उन्होंने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। नेशनल खिलाड़ी नारायण कुमार ने कहा कि ध्यानचंद खेल जगत के महानायक थे। उनकी उपलब्धियों पर देश आज भी गर्व करता है।खेल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आशा और खुशी लाता है। इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलने की आदत बनाएं।

खुद को और अपने आसपास के लोगों को खुश रखें। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह संदेश देता है कि खेलों से मित्रता और टीम भावना का विकास होता है।भारतीय हाकी के विकास में मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को हम भी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’

 

यह भी पढ़े

राम के बिना अयोध्या, अयोध्या नहीं-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद.

*वाराणसी में जन्माष्टमी के पहले राधा-कृष्ण की इस जोड़ी ने लोगों को किया सतर्क, मास्क और वैक्सीन के लिए किया जागरूक*

Leave a Reply

error: Content is protected !!