Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक  थे होमी जहांगीर भाभा - श्रीनारद मीडिया

भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक  थे होमी जहांगीर भाभा

भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक  थे होमी जहांगीर भाभा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

जन्मदिवस पर विशेष

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक और स्वप्नदृष्टा थे, जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्होंने मुट्ठी भर वैज्ञानिकों की सहायता से मार्च, 1944 ईस्वी में, नाभिकीय उर्जा पर अनुसंधान आरम्भ किया। उन्होंने नाभिकीय विज्ञान में तब कार्य आरम्भ किया जब अविछिन्न शृंखला अभिक्रिया का ज्ञान नहीं के बराबर था और नाभिकीय उर्जा से विद्युत उत्पादन की कल्पना को कोई मानने को तैयार नहीं था।

उन्हें ‘आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम’ भी कहा जाता है। भाभा का जन्म 30 अक्टूबर, 1909 को मुम्बई के एक सभ्रांत पारसी परिवार में हुआ था। उनकी कीर्ति सारे संसार में फैली। भारत वापस आने पर उन्होंने अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाया। भारत को परमाणु शक्ति बनाने के मिशन में प्रथम पग के तौर पर उन्होंने सन् 1945 में मूल-भूत विज्ञान में उत्कृष्टता के केंद्र (टी आइ एफ आर) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की स्थापना की।

डॉ. भाभा एक कुशल वैज्ञानिक और प्रतिबद्ध इंजीनियर होने के साथ – साथ एक समर्पित वास्तु शिल्पी, सतर्क नियोजक, एवं निपुण कार्यकारी थे। वे ललित कला व संगीत के उत्कृष्ट प्रेमी तथा लोकोपकारी थे। 1947 में, भारत सरकार द्वारा गठित परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम अध्यक्ष नियुक्त हुए। 1953 में जेनेवा में अनुष्ठित विश्व परमाणुविक वैज्ञानिकों के महासम्मेलन में उन्होंने सभापतित्व किया।

भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक का 24 जनवरी, सन् 1966 को, एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

यह भी पढ़े

ये चश्मा  ड्राइविंग के दौरान एक्सीडेंट से बचाएगा , जानिए क्‍या है  इसकी खासियत

पति ने पत्‍नी को दिया तलाक, फिर प्रेमी से करवा दी ‘शादी’, जानें क्‍यों उठाया ये कदम

काशी में 2 से 5 नवंबर तक बंटेगा ‘मां अन्नपूर्णा’ का खजाना 

विश्व को प्रदूषण से बड़ी राहत दे सकती है ग्रीन हाइड्रोजन : डा. रजनीश 

सिधवलिया प्रखंड में 402 प्रत्‍याशियों ने पंचायत चुनव में किया  नामांकन

गोली लगने से युवक घायल

समाज-क्रांति के पुरोधा थे सुब्बारावजी.

Leave a Reply

error: Content is protected !!