Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
हमको तो लगता है कि लालू बुढ़ापा में सठिया गए हैं- सांसद लवली आनंद - श्रीनारद मीडिया

हमको तो लगता है कि लालू बुढ़ापा में सठिया गए हैं- सांसद लवली आनंद

हमको तो लगता है कि लालू बुढ़ापा में सठिया गए हैं- सांसद लवली आनंद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

225,78,00,000 रुपये पिकनिक में खर्च करेंगे CM- तेजस्वी यादव

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने एक बयान को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुछ दिनों में शुरू होने वाली महिला संवाद यात्रा को लेकर यह बयान दिया है। लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से इस यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सीएम नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं। लालू प्रसाद के इस बयान के बाद से कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अब सांसद लवली आनंद ने कह दिया है कि लालू प्रसाद यादव बुढ़ापे में सठिया गए हैं।

सांसद लवली आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमको तो लगता है कि बुढ़ापा में सठिया गए हैं। यह महिला जाति का अपमान है। इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। लालू प्रसाद मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं। महिलाओं के लिए और मुख्यमंत्री के लिए इस तरह से बोलना उनको शोभा नहीं देता है। यह गलत बात है, उनको अपनी बात वापस लेनी चाहिए। यह नारी जाति का और यहां के मुख्यमंत्री का अपमान है।’

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद को इलाज की जरुरत है। सम्राट चौधरी ने पटना में पत्रकारों से कहा,’ यह आपत्तिजनक है। जिस तरह का बयान लालू प्रसाद यादव का आया है उससे स्पष्ट तौर पर दिखता है कि उनको इलाज की जरुरत है। वो शरीर से बीमार दिख रहे हैं अब उनको मानसिक इलाज की भी जरुरत है।

बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके पिता को महिला सशक्तिकरण के नाम से ही नफरत है। शुरू से यह लोग महिला विरोधी रहे हैं। मुख्यमंत्री बिहार में महिलाओं के लिए कई सौगात लेकर जाने वाले हैं। वो महिलाओं से संवाद कर यह भी समझेंगे कि बिहार में अभी महिलाओं के लिए और क्या-क्या काम करना बाकी है, जिसे सीएम नीतीश पूरा करेंगे।

बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है और यात्रा के बाद वो महिलाओं के लिए और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। लालू प्रसाद को इसी बात का डर है और वो इसी वजह से ऐसी बातें कर रहे हैं। मदन सहनी ने कहा कि इन लोगो ने तो कभी कोई काम किया नहीं। सिर्फ झूठ के बदौलत राज किया और बिहार को इतना पीछे धकेला। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।

225,78,00,000 रुपये पिकनिक में खर्च करेंगे CM- तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर नीतीश कुमार की यात्रा को पैसों की बर्बादी बताया है। तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘बिहार पूछ रहा है:- पैसों से सौदा होता है, संवाद नहीं। संवाद के लिए प्रेम चाहिए, पैसा नहीं। बिहार को कर बर्बाद, 𝟐𝟐𝟓,𝟕𝟖,𝟎𝟎,𝟎𝟎𝟎 का यह कैसा संवाद?’

तेजस्वी यादव ने इसी के साथ एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा गया है, ‘2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये। जी हां! आपने सही सुना और ये कैबिनेट नोट भी सही पढ़ा। मात्र 15 दिनों की यात्रा में अरबों रुपये बिहार के खजाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रचार-प्रसार की बाढ़ में बहाने जा रहे हैं। 20 बरस तक बिहार को बेतहाशा बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर पलायन, जानलेवा महंगाई, अपरम्पार अपराध तथा भीषण भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर नीतीश कुमार द्वारा पिछड़े व गरीब राज्य की गरीब जनता का 225,78,00,000 रपुया अपनी चुनावी पिकनिक पर फिजूलखर्ची करना क्या जायज है?

जीविका दीदियों के दर्द, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ ध्वस्त हुए सैकड़ों पुल-पुलिया, अनियंत्रित अपराध, बेलगाम महंगाई, रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, प्रशासनिक अराजकता, थानों व अन्य ब्लॉक में अन्याय अत्याचार व रिश्वतखोरी की पराकाष्ठा, जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत, शराबबंदी की विफलता, स्मार्ट मीटर की भारी धोखाधड़ी, संस्थागत भ्रष्टाचार, अफसरशाही इत्यादि को कोई भी यात्रा अब इनके विनाश की मात्रा को नहीं छिपा सकती?

छात्राओं व महिलाओं के लिए जमीन पर कुछ नहीं लेकिन प्रचार के लिए अरबों रुपयों को अधिकारियों के हाथों लुटाया जा रहा है। संवाद के शून्य मुद्दों पर नीतीश कुमार 225,78,00,000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं।’

तेजस्वी की इन बातों पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जवाब दिया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी को बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वो सिर्फ ट्वीट करते हैं। वो भी अपना कंटेंट नहीं है। कोई लिख कर एक थीम डाल देते हैं। जनता की गाढ़ी कमाई को जिस तरह से उनके पिता ने लूट कर रखा है उसी की थीम को वो वहां पर डालते हैं। बिहार की जनता विकास चाहती है लेकिन आप बिहार का सम्मान गिराते हैं और बिहार के विकास में सबसे बड़े बाधक हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!