Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बड़हरिया में मामूली विवाद में मनचलों ने हवा में दागी गोलियां, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

बड़हरिया में मामूली विवाद में मनचलों ने हवा में दागी गोलियां, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

बड़हरिया में मामूली विवाद में मनचलों ने हवा में दागी गोलियां, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्री नारद मीडिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता गांव में असामाजिक तत्वों ने हवा में दो दर्जन गोलियां दागकर नये साल का स्वागत किया। साथ ही, बेलगाम आपराधिक तत्वों ने अपने मनोबल का परिचय देते हुए पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दी। बताया जाता है कि दो पक्षों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में करीब 20-25 राउंड हवाई फायरिंग कर मनचलों ने दहशत कायम कर दी।

गोली चलने से भगदड़ मच गयी और देखते-देखते ही गौसीहाता बाजार की तमाम दुकानें बंद हो गयीं। बाद में गोलियों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। जानकारी के अनुसार गौसीहाता गांव में दो गुटों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई में विदाई हो गया और इसी विवाद में मनचलों ने हवा में करीब 20-25 राउंड गोलियां चलायीं।

 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआई राजेश कुमार,,एएसआई शैलेश सिंह सहित मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर और घटना का मुआयना किया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के मुख्य अभियुक्त शहबाज को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार इस वर्चस्व की लड़ाई में दोनों तरफ से दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष से गौसीहाता गांव के ही अली अहमद का पुत्र साबिर अली घायल हो गया और दूसरे पक्ष का शमशेर अली आक्रोशित भीड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरिया में लाया गया।जहां डॉक्टरों ने शमशेर अली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया। वहीं साबिर अली को उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौसीहाता गांव में आरा मशीन का संचालक अलीमुद्दीन अहमद का पुत्र शाहबाज ने आपसी वर्चस्व की लड़ाई में साबिर अली से झगड़ा कर लिया। इसके पूर्व भी झगड़े हुए थे और दोनों तरफ से लोगों को खूब गाली गलौज हुआ था और हाथापाई भी हुई थी।

 

इसी घटना के प्रतिशोध में शनिवार को करीब तीन बजे शाम को शाहबाज और उसके दोस्तों ने हथियारों और आग्नेयास्त्रों के साथ उपद्रव किया और आग ताप रहे साबिर अली को पकड़कर मारपीट की। उन्होंने गौसीहाता के अली अहमद का पुत्र साबिर अली को रड और लाठी डंडे से खूब पीटा । हवा में फायरिंग कर दहशत फैलायी गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान करीब 20- 25 राउंड गोलियां हवा में दागी गईं। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना बड़हरिया पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर,एसआई राजेश कुमार और एएसआई शैलेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

 

पुलिस के मना करने के बाद दोनों तरफ से लोगों की उग्रता कम नहीं हुई। गए। इस बीच शमशेर अली वह मौका निकाल कर भागने लगा। तभी आक्रोशित भीड़ ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसकी मौत हो जाने की खबर आ रही है,जिसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार आरा मशीन के पीछे छिपा घटना के बाद मुख्य अभियुक्त शहबाज पुलिस को देखकर भागने लग।

पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी के लिए छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते हीमामला दर्ज कर लिया जाएगा। जल्द ही के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले के कारणों से पर्दा उठाया जाएगा।

यह भी पढ़े

कोरोना ने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव डाला है,कैसे?

आप अपने नये संकल्पों को सिद्ध करके भी तो दिखायें!

Leave a Reply

error: Content is protected !!