Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार सीवान में सामान्य से 7 डिग्री लुढ़का पारा,4 से 5 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट - श्रीनारद मीडिया

बिहार सीवान में सामान्य से 7 डिग्री लुढ़का पारा,4 से 5 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट

बिहार सीवान में सामान्य से 7 डिग्री लुढ़का पारा,4 से 5 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सीवान में लगातार सर्दी का सितम जारी है यहां सामान्य से 7 डिग्री पारा लुढ़का हुआ है। पिछले दो दिनों में जिले के जीरादेई प्रखंड प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। सीवान में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे 7 डिग्री के करीब तक लुढ़क गया है। सीवान में अगले 3 दिनों तक तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट होने की संभावना व्यक्त की गई है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में बने प्रति चक्रवात पछुआ हवा की मंद गति तथा आर्द्रता अधिक होने के कारण ठंड की वजह से गलन का अहसास किया जा रहा है। मौसम विज्ञानी राजेश कुमार का कहना है कि प्रदेश में अगले 3 दिनों तक इसी तरह ठंड पडते रहेंगे। पूरे इलाके में घने कोहरे रहेंगे धूप नहीं निकलेगा, साथ ही कनकनी भरी ठंड लोगों को परेशान करेगी।

फसल में पाला मारने का डर

गौरतलब है कि सीवान में भीषण ठंड की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। किसानों के खेतों में तैयार फसलों पर छोटे-छोटे टुकड़े में रात्रि के समय बर्फ जम रहे हैं। अब किसानों को उनकी फसल में पाला मारने का डर सताने लगा है। उन्हें डर है कि इसी तरह लगातार ठंड गिरता रहा तो उनके फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। बता दें कि सरसों के फसल पर सुबह-सुबह बर्फ के छोटे छोटे आकार में टुकड़े मिल रहे है। ठंड की वजह से हरी सब्जियां भी खराब होने की अनुमान लगाई जा रही है।

किसानों का कहना है कि ठंड शुरू हुआ उन्हें लगा कि उनके लिए यह वरदान साबित होगा। ठंड के मौसम में फसल भी ठीक तरीके से उगेंगे। लेकिन अब दिन प्रतिदिन गिरते तापमान की वजह से उन्हें अब यह डर सताने लगा है कि कहीं उनके खेतों में आधा से अधिक तैयार हो चुके फसल को कहीं पाला न मार दे।

5 जनवरी तक बंद है 8 वीं तक के स्कूल

ठंड से गेहूं की फसल को हुई फायदाठंड की वजह से गेहूं और सरसो की फसल को थोड़ा बहुत फायदा हुआ है। शीतलहर की वजह से खेतों में गेहूं पूरी तरह से लहलहा उठी है, लेकिन अधिक ठंड इन के लिए हानिकारक भी हो सकता है। सीवान जिला प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए घरों में रहने का आदेश जारी किया है। सातवीं कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालय 5 जनवरी तक बंद करने का भी आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार मौसम ठीक होने पर विद्यालय को खोलने के विषय में निर्णय लिया जाएगा।फ़ोटो: शीतलहर की वजह से अंधेरा जैसा नजर ठंड से फसलों को हुआ फायदा, तो कई फसलों को हुआ नुकसान।

पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार; हालात और बिगड़ेंगे

जनवरी की शुरुआत में देशभर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी है। सर्दी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 साल, पंजाब में 19 और हरियाणा में 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरे उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली: सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन

ये तस्वीर नई दिल्ली में मंगलवार को कर्तव्य पथ की है। कड़ाके की ठंड से सुबह करीब 11 बजे तक कोहरे की मोटी परत छाई रही।
ये तस्वीर नई दिल्ली में मंगलवार को कर्तव्य पथ की है। कड़ाके की ठंड से सुबह करीब 11 बजे तक कोहरे की मोटी परत छाई रही।

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री यानी 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी 350 रिकॉर्ड की गई, जो की खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश: भोपाल में 22 साल की रिकॉर्ड ठंड

ये तस्वीर भोपाल की है। भोपाल में मंगलवार को 22 साल बाद जनवरी के शुरुआती तीन में दूसरा सबसे सर्द दिन रहा।
ये तस्वीर भोपाल की है। भोपाल में मंगलवार को 22 साल बाद जनवरी के शुरुआती तीन में दूसरा सबसे सर्द दिन रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान लुढ़क गया। भोपाल समेत प्रदेश के इलाकों जैसे ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और सतना में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। यह शाम तक 17 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। पिछले 22 साल में भोपाल में जनवरी के शुरुआती तीन दिन में इतनी ज्यादा सर्दी नहीं रही।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।

उत्तर प्रदेश: सबसे सर्द कानपुर, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कोहरा इतना था कि दिन में भी गाड़ियों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कोहरा इतना था कि दिन में भी गाड़ियों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक UP के 35 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जहां एक ओर मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में कोहरा छाया रहा। तो वहीं, कई जिलों में बर्फीली हवाएं चलीं। दिन का मैक्सिमम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती में रिकॉर्ड किया गया। सबसे सर्द रात कानपुर की रही। यहां पर 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

ठंड के चलते हार्ट अटैक से होने वाली मौतें के आंकड़ों कम नहीं हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कानपुर में 10 लोगों ने हार्ट अटैक से दम तोड़ा है। वहीं, मंगलवार को ठंड ने जिले के 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। .

बिहार: कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट से 9 फ्लाइट्स रहीं लेट

यह बांका जिले की आज सुबह की तस्वीर है। कोहरा इतना घना छाया रहा कि वाहन चालकों को दिक्क्त का सामना करना पड़ा।
यह बांका जिले की आज सुबह की तस्वीर है। कोहरा इतना घना छाया रहा कि वाहन चालकों को दिक्क्त का सामना करना पड़ा।

पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 3.1 डिग्री होने से दिनभर कपकपी की स्थिति रही। दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर में 23 सालों बाद मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। इससे पहले 3 जनवरी 2000 को ऐसी स्थिति बनी थी, जब अधिकतम तापमान जहां 13.6 डिग्री था। वहीं मंगलवार को यह 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट से जाने वाली 29 में से 9 फ्लाइट्स ने मंगलवार को देर से उड़ान भरी। राजधानी समेत एक दर्जन से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी लेट रहीं। सबसे अधिक जम्मूतवी पटना अर्चना एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। .

हिमाचल प्रदेश: अटल टनल से शिशु जाने वाली सड़क बंद

हिमाचल के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति की पहाड़ियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
हिमाचल के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति की पहाड़ियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

राजधानी शिमला में सुबह-शाम पारा माइनस में पहुंच गया है। इससे लगातार ठंड बढ़ रही है। हिमाचल के अटल टनल रोहतांग के छोर में और लाहौल की सभी पहाड़ियों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते अटल टनल से शिशु जाने वाली सड़कें बंद हो गई हैं।

हरियाणा और पंजाब: मंगलवार सीजन का सबसे सर्द दिन

ये तस्वीर पंजाब के बठिंडा में शाम 5 बजे की है। शाम से ही ठंड का असर दिखने लगा था।
ये तस्वीर पंजाब के बठिंडा में शाम 5 बजे की है। शाम से ही ठंड का असर दिखने लगा था।

पंजाब और हरियाणा में में इस बार कोल्ड डे ने नया रिकाॅर्ड बना दिया है। आईएमडी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब में 19 साल यानी 2003 के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में दिन का पारा 8 से 11 डिग्री के बीच रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले साल 2003 में पंजाब में अधिकतम पारा 11 से 12 डिग्री रहा था।

हरियाणा में सर्दी ने हिसार में दिन के तापमान का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिसार में मंगलवार को अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन था। इससे पहले, 2011 को दिन का पारा 9.9 डिग्री रहा था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!