Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान में डकैतों ने महिलाओं को बंधक बनाकर गहने समेत आठ लाख की संपति लूटी - श्रीनारद मीडिया

सीवान में डकैतों ने महिलाओं को बंधक बनाकर गहने समेत आठ लाख की संपति लूटी

सीवान में डकैतों ने महिलाओं को बंधक बनाकर गहने समेत आठ लाख की संपति लूटी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

विरोध करने पर महिला को पीटा

डकैतों ने कहा कि हम पुलिस है शराब और गांजा जांच करने आये है

श्रीनारद मीडिया,  कुमार आशीष, हसनपुरा, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के  एम एच नगर थाना के कंहौली निवासी देवनंदन साह के घर में बीती रात सशस्त्र डकैतों ने बंधक बनाकर 40 हजार नगद, 8 विदेशी कंबल, छह लाख के गहने सहित आठ लाख की डकैती की घटना का अंजाम दिया। उसके बाद पूरब दिशा की ओर भाग निकला। डकैतों ने करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की।

बताया जा रहा है कि घर के सभी पुरुष बाहर रहते है। बीती रात हथियारबंद डकैतों ने बरामदे में सो रही महिलाओं को जगाकर बोला कि हम पुलिस है शराब और गांजा जांच करने आये है.वहां रखे कुछ बैग में खोजबीन की। इसी बीच अन्य डकैत जंगला के सहारे घर में घुस कर मुख्य दरवाजा का खोल दिया। उसके बाद महिलाओं को लगा कि पुलिस नहीं डकैत है। शोरगुल करने पर हथियार का भय दिखाकर घर के अंदर अपने बच्चों के साथ सो रही चंदन साह की पत्नी कुसुम को भी कब्जे में लेकर घर की चाभी मांगी। लेकिन चाभी नहीं देने पर रड और थप्पड़ से पीट कर घायल कर दिया।

उसके बाद पांच कमरे का ताला तोड़कर लूट पाट किया। उसके बाद असानी से पूरब की दिशा की ओर भाग गये। महिलाओं ने बताया कि सभी डकैतों की उम्र 20 वर्ष व दो डकैत की उम्र 35 साल का थे। आते ही पूछा कि तुम लोग कौन जात हो। महिलाओं ने बताया कि साह है। फिर पूछा कि पंडीजी लोग किधर है। महिलाओं ने बताया कि पश्चिम टोला में है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं शुक्रवार की सुबह एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय घटना स्थल पहुंच कर सभी महिलाओं से पूछताछ किया। कहा कि मामले की उद्भेदन के लिये पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

एसडीपीओ के सामने ग्रामीणों ने थानेदार कि की शिकायत

डकैती मामले की जांच पड़ताल करने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पहुंचे एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय के समक्ष ग्रामीणों ने थानेदार की शिकायत की। वही ग्रामीणों ने बताया कि चौकीदार भी शराब के नशे में रहते है। वही थाने की पुलिस गश्ती के दौरान शराब की लाइन ऑफ देती है। इतने पर एसडीपीओ श्री पांडेय ने ग्रामीणों को अपना सरकारी नम्बर दिए। और बोले कि अगर इस तरह का कोई बात हो तो मुझे इन्फॉर्म करे। कोई भी दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

 सीवान के लाल हरिनारायणचारी मिश्र  इंदौर के बने पुलिस कमिश्‍नर 

अनियंत्रित पिकअप  ने बाइक सवार दो किशोरों को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

रघुनाथपुर में हथियार का भय दिखा अपराधियो ने थाने से सटे आभूषण दुकान से लगभग पचास लाख के गहने व नगदी लूटकर आराम से चलते बने

रिटायर्ड IAS अरुण कुमार जीते  मुखिया का चुनाव

दो दिनों से सीवान का  हाथी पगलाया, छपरा के महावत को मार घूम रहा एक गांव से दूसरे गांव, लोगों में दहशत

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!