Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राज कुंद्रा मामले में पोर्न कंटेंट अपलोड करने वाला सर्वर सीज, एक दिन में होती थी 10 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई. - श्रीनारद मीडिया

राज कुंद्रा मामले में पोर्न कंटेंट अपलोड करने वाला सर्वर सीज, एक दिन में होती थी 10 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई.

राज कुंद्रा मामले में पोर्न कंटेंट अपलोड करने वाला सर्वर सीज, एक दिन में होती थी 10 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पोर्न मूवी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। माना जा रहा है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था।

इसके अलावा कुछ अन्य कागजात को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने कुंद्रा का एक आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।

मुंबई पुलिस जल्द ही इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। कुंद्रा, 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा उनके बहनोई प्रदीप बक्शी के खिलाफ भी ‘लुकआउट’ नोटिस जारी हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बक्षी इस मामले में सहभियुक्त हैं। बक्शी ‘हॉटशॉट’ का निर्माण करने वाली केनरीन कंपनी के को-ओनर हैं।

पोर्न ऐप मैनेज करने हर महीने 3-4 लाख रुपए चार्ज करती थी जांच में सामने आया है कि कुंद्रा ने हॉटशॉट ऐप को मेंटन करने के लिए प्रतिकेश और ईश्वर नाम के दो कर्मचारियों को विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पेरोल पर पर रखा था। केनरीन कंपनी के ‘हॉटशॉट’ एप को मैनेज और मेंटेन करने के लिए ‘विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ यानी राज की कंपनी को हर महीने 3-4 लाख रुपए चार्ज करती थी।

एक दिन में 10 लाख से ज्यादा कमाते थे कुंद्रा
पोर्न फिल्म रैकेट में गिरफ्तार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा को एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार कुंद्रा फिलहाल 23 जुलाई तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में हैं। उनकी बैंक खाते की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुई हैं, जिसके एनालिसिस से यह पता चला है कि कुंद्रा की कंपनी को एक दिन में 50 हजार से 10 लाख रुपए तक एक दिन में कमाई होती थी।

पिछले साल कुंद्रा को ऐसे हुई कमाई
22 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 3 लाख रुपए आए।
25 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 1 लाख रुपए आए।
26 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 10 लाख रुपए आए।
28 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 50,000 रुपए आए।
3 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख 5 हजार रुपए आए।
10 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 3 लाख रुपए आए।
13 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख रुपए आए।
20 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 1 लाख रुपए आए।
23 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 95 हजार रुपए आए।
3 फरवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख 70 हजार रुपए आए।

4 फरवरी 2021 को पुलिस ने छापा मारकर इस केस का भंडाफोड़ किया था। ​​

पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हो रहा है कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से तगड़ी कमाई की है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राज और शिल्पा शेट्टी की बहुत किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!