Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मिस यूनिवर्स खिताब जीतने में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड. - श्रीनारद मीडिया

मिस यूनिवर्स खिताब जीतने में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड.

मिस यूनिवर्स खिताब जीतने में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

एक नहीं सैंकड़ों परी और अप्सरा जैसी लड़कियों में सौंदर्य की प्रतियोगिता। बुद्धिमता के आकलन के लिए होने वाला सवाल-जवाब का राउंड। हर ओर हंसी की खनक और सुंदरता की चमक। ये मुकाबला हर प्रतियोगिता को सबसे ग्लैमरस इवेंट बना देता है। यही तो है इन प्रतियोगिताओं का जलवा। मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस इंटरनेशनल और मिस अर्थ जैसी प्रतियोगिताओं में दुनिया भर की सुंदरियां भाग लेती है। यह खिताब खूबसूरती के साथ किसी प्रतिभागी की बुद्धिमता का भी आकलन करता है।

हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर भारत का मस्तक ऊंचा किया है । इसके साथ ही सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद हरनाज देश की तीसरी मिस यूनिवर्स बन गई हैं। साल 2000 में लारा ने ये खिताब जीत कर देश का मान बढ़ाया था और अब हरनाज 21 साल बाद देश में क्राउन वापस लाने में सफल रहीं।

मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड दुनिया में दो सबसे पुरानी प्रतियोगिताएं होती हैं। इसका आयोजन क्रमश : संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा किया जाता है। दुनिया भर में कुछ देश ऐसे हैं जहां की सुंदरियों ने एक बार से अधिक यह खिताब अपने नाम किया है। मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड का आयोजन क्रमश : 1952 और 1951 से किया जा रहा है। मिस यूनिवर्स के खिताब को अमेरिका की सुदंरियों ने आठ बार अपने नाम किया है। वहीं जापान का मिस इंटरनेशनल इस मायने में अलग है।

मिस इंटरनेशनल खिताब को जापान की सुंदरी ने एक बार अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 1960 में शुरू हुई थी। फिलीपींस द्वारा शुरू की गई मिस अर्थ प्रतियोगिता को फिलीपींस ने चार बार अपने नाम किया है। भारत ने मिस वर्ल्ड का टाइटल छह बार अपने नाम किया है, तो जमैका की सुंदरियों ने यह खिताब चार बार अपने नाम किया है। अमेरिका और वेनेजुएला के बाद प्यूरेटोरिको ने यह खिताब सबसे अधिक जीता है।

jagran

मुंबई में पैदा हुई रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय और एशियाई हैं। 1966 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया और मेडिकल की लाइन पकड़ ली। रीता डॉक्टर बनने वाली दुनिया की पहली मिस वर्ल्ड भी हैं। रीता के बाद 1994 में ऐश्वर्या राय के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा। 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या राय ने फिल्मों का रुख किया। 1997 में भारत की तीसरी मिस वर्ल्ड बनीं डायना हेडेन। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ और उन्होंने यूके की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट में पढ़ाई की। 1999 में लंदन में 99 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनीं।

युक्ता कुछ फिल्मों में भी आईं। 2000 में मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ताज जीता। प्रियंका को फिल्मों में भी जबरदस्त कामयाबी मिली। 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर सबको हैरान कर दिया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार 1959 में भाग लिया था। फ्लेयूर इजेकियल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली पहली भारतीय थीं।

हरनाज कौर संधू पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर-42 की छात्रा हैं। हरनाज अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में मास्टर की डिग्री पूरी कर रही हैं। हरनाज ने वर्ष 2019 में मिस फेमिना में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थी। मिस फेमिना का हिस्सा रहने के बाद हरनाज ने पहले माडलिंग शुरू की थी। इसके बाद अभी वह पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर रही हैं। हरनाज इस समय दो फिल्में कर रही हैं। इनकी शूटिंग चल रही है, जो कि मई-जून 2022 के बाद रिलीज होंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!