पाकिस्तान पर जारी रहेगा भारत का छह प्रतिबंध

पाकिस्तान पर जारी रहेगा भारत का छह प्रतिबंध

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार तनाव बढ़ने के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। संघर्ष विराम भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच बातचीत का परिणाम था।भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिन्हें भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया था।

सिंधु जल संधि का निलंबन

  • सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, “शनिवार को हुए युद्ध विराम समझौते में कोई पूर्व शर्त नहीं है और सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी।”

एकीकृत चेक पोस्ट बंद रहेगी

  • अटारी में एकीकृत चेक-पोस्ट भी बंद रहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग को एक सप्ताह तक भारी सीमा पार आवाजाही के बाद पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
व्यापार प्रतिबंध

  • पाकिस्तान से सभी आयातों पर प्रतिबंध, चाहे वे प्रत्यक्ष हों या मध्यस्थ देशों के माध्यम से अभी जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त, पाकिस्तान में पंजीकृत जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश करने से रोक दिया गया है और भारतीय जहाजों को पाकिस्तानी बंदरगाहों तक पहुंचने पर रोक लगा दी गई है।

एयरस्पेस बंद

  • भारत पाकिस्तान से आने-जाने वाली या पाकिस्तान से होकर जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करना जारी रखेगा, यह कदम 30 अप्रैल से लागू हुआ था।

पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस पर प्रतिबंध

  • राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में भारत में पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों पर प्रतिबंध जारी रखेगा। इसके अलावा, भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफार्मों, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं को पाकिस्तान की वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य डिजिटल सामग्री को बंद करना आवश्यक है।

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं

  • भारत पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी प्रकार के वीज़ा को निलंबित करना जारी रखेगा। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी श्रेणियों के वीज़ा को निलंबित कर दिया था और भारत में पहले से मौजूद लोगों को 27 अप्रैल तक छोड़ने का निर्देश दिया था। हालांकि, मेडिकल वीज़ा को 29 अप्रैल तक विस्तार दिया गया था, जिसके बाद उन्हें भी रद कर दिया गया था।
  • क्यों हुआ सीजफायर?

    दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात बन चुके थे। पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाक को खूब नुकसान पहुंचाया। मगर 10 मई को आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों देशों ने सीजफायर का एलान कर दिया?

  • सीजफायर की कहानी 9-10 मई की रात से शुरू होती है, जब पाकिस्तान पर करारा पलटवार करते हुए भारतीय वायुसेना ने पाक सैन्य ठिकानों पर ब्रह्मोस-ए क्रूज मिसाइल दाग दी। विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, इस दौरान रावलपिंडी के नूरखान, चकलाला और पंजाब के सरगोधा एयरबेस को निशाना बनाया गया। यह हमला रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के बेहद करीब हुआ। इसके बाद PoK में जकोबाबाद, भोलारी और स्कार्दू एयरबेस को भी तबाह किया गया।

    2. पाकिस्तान को सताने लगा डर

    मीडिया रिपोर्ट्स् के अनुसार, भारत के द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर हमले से बौखलाए पाक को रक्षा सूत्रों से खबर मिली कि भारत का अगला निशाना उनके परमाणु कमांड और कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर हो सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान ने रावलपिंडी समेत सभी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी

    3. पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी मदद

    पाकिस्तान को डर था कि कहीं भारत उनके परमाणु ठिकानों पर हमला न कर दे। ऐसे में पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी। अमेरिका पहले से दोनों देशों के संपर्क में था। मगर, परमाणु की बात सुनकर अमेरिका भी हड़बड़ी में आ गया। अमेरिका ने तत्परता दिखाते हुए दोनों देशों से तुरंत पीछे हटने के लिए कहा। 

    4. पाक DGMO ने भारत को किया फोन

    रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका ने इस्लामाबाद को बिना किसी देरी के बॉर्डर पर गोलीबारी बंद करने और भारत से बात करने का आदेश दिया। 10 मई की दोपहर को लगभग 03:35 बजे पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने अपने भारतीय समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को फोन किया और सीजफायर का ऑफर दिया। विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसकी पुष्टि की है।

    5. पाकिस्तान को दिया मौका

    भारत सीजफायर के लिए राजी तो हो गया, लेकिन भारत ने प्रोटोकॉल के बाहर जाकर पाकिस्तान के साथ कोई भी औपचारिक कूटनीतिक और सैन्य वार्ता में शामिल होने से साफ मना कर दिया। भारत कथित रूप से पाकिस्तान के ऊर्जा और आर्थिक लक्ष्यों पर हमले की तैयारी कर रहा था। हालांकि, पाकिस्तान की गुजारिश पर उसे सीजफायर के रूप में एक मौका दिया गया है।

    भारत की शर्तों पर हुआ सीजफायर

    भारत ने पाकिस्तान से अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है। सिंधु जल समझौता अभी भी रद है। साथ ही भारत ने साफ कर दिया है कि भविष्य में कोई भी आतंकवादी हमला भारत के लिए ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!