Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
IPL 2023 CSK Opener Ruturaj Gaikwad falls victim to nervous 90s get out on 92 vs gujarat Titans - श्रीनारद मीडिया

IPL 2023 CSK Opener Ruturaj Gaikwad falls victim to nervous 90s get out on 92 vs gujarat Titans

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शतक नहीं पूरा कर सके हैं। वह आईपीएल 2023 की पहली सेंचुरी लगाने से सिर्फ 8 रन से चूक गए। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है कि वह नर्वस नाइंटीज के चंगुल में फंसे हो। इससे पहले वह पिछले सीजन में यानी आईपीएल 2022 में भी नर्वस नाइंटीज का शिकार बने थे। 

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में 50 गेंद में 92 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में दमदार फिफ्टी पूरी की थी। इसी के साथ वह लगातार दूसरी बार शतक बनाने से चूके। इससे पहले आईपीएल 2022 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 57 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हुए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में सिर्फ एक शतक लगाया है। आईपीएल 2021 में उन्होंने शतक लगाया था। 

मोहम्मद शमी ने आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट, कोच के साथ खास क्लब में बनाई जगह; ऐसा करने वाले 15वें

गायकवाड़ जीटी के खिलाफ एक पारी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहले पिछले साल क्वालीफायर 1 में ईडन गार्डन्स में जोस बटलर ने गुजरात के खिलाफ 89 रन की पारी खेली थी। 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई के लिए खेलते हुए एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम है, जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे।

अरिजीत सिंह के गाने पर एमएस धोनी भी झूमे, स्क्रीन पर सीएसके कप्तान को देखकर स्टेडियम में गूंजी फैंस की आवाज

CSK के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

11 – मुरली विजय बनाम आरआर, चेन्नई, 2010

9 – रुतुराज गायकवाड़ बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023

9 – रॉबिन उथप्पा बनाम आरसीबी, डीवाई पाटिल, मुंबई, 2022

9 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम SRH, चेन्नई, 2015

9 – माइकल हसी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2008

आईपीएल सीजन ओपनर में सलामी बल्लेबाजों द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

158 * ब्रेंडन मैकुलम केकेआर बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2008

98 * रोहित शर्मा एमआई बनाम केकेआर कोलकाता 2015

92 ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके बनाम जीटी अहमदाबाद 2023

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!