Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
IPL 2023 longest six 2 Indians in top 5 List Rinku Singh Shivam Dube Jos Buttler Tim David Faf Du plessis - श्रीनारद मीडिया

IPL 2023 longest six 2 Indians in top 5 List Rinku Singh Shivam Dube Jos Buttler Tim David Faf Du plessis

Hindustan Hindi News


रविवार रात लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 110 मीटर लंबा छक्का जड़ा। इस शॉट को देखने के बाद कुछ क्रिकेट प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए थे, वहीं कुछ में मन में जिज्ञासा उठी कि आईपीएल 2023 में अभी तक किस ने सबसे लंबा छक्का लगाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, रिंकू सिंह का यह सिक्स इस सीजन का 5वां सबसे बड़ा छक्का है। उनके आगे इस सूची में 4 और खिलाड़ी हैं। जी हां, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी के नाम सीजन-16 में अभी तक सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड है।

MI IPL Playoffs Equation: 1 स्लॉट और टीमें 3, जीत के बावजूद पेच, प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी मुंबई

डुप्लेसी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ ही एम चिन्नास्वामी में 115 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। अभी तक उन्हें इस सूची में कोई और खिलाड़ी नहीं पछाड़ पाया है। वहीं मुंबई इंडियंस के टिम डेविड उनके करीब तो पहुंचे, मगर उनकी बराबरी नहीं कर पाए। एमआई के इस विस्टफोटक बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 114 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं इस सूची में जोस बटलर 112 मीटर के लंबे छक्के के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

LSG और RCB के बीच खेला जा सकता है IPL 2023 का एलिमिटेर मुकाबला, यहां समझें पूरा समीकरण

आईपीएल 2023 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में रिंकू सिंह के साथ शिवम दुबे दूसरे भारतीय हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस सीजन चौकों से ज्यादा छक्कों की बारिश की है। दुबे ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 111 मीटर लंबा छक्का लगाया ता।

आईपीएल 2023 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-

115 मीटर- फाफ डु प्लेसिस बनाम एलएसजी

114 मीटर- टिम डेविड बनाम पंजाब

112 मीटर- जोस बटलर बनाम एलएसजी

111 मीटर- शिवम दूबे बनाम आरसीबी

110 मीटर- रिंकू सिंह बनाम एलएसजी

शाहिद अफरीदी के बिगड़े बोल, पाकिस्तान का भारत जाकर वर्ल्ड कप जीतना बीसीसीआई के मुंह पर सबसे बड़ा तमाचा होगा

वहीं बात इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो, 36 छक्कों के साथ फाफ डुप्लेसी इस सूची में भी टॉप पर हैं। डुप्लेसी के अलावा टॉप-5 बल्लेबाजों की इस सूची में शिवम दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है।

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

फाफ डुप्लेसी- 36

शिवम दुबे- 33

ग्लेन मैक्सवेल- 30

रिंकू सिंह- 29

ऋतुराज गायकवाड़- 28

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!