पंचायतों में आपूर्ति करने के लिए मास्क तैयार करती जीविका दीदी.

पंचायतों में आपूर्ति करने के लिए मास्क तैयार करती जीविका दीदी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)


प्रखंड क्षेत्र के खुशबू जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के द्वारा कोरोना की लड़ाई में मास्क का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग के नियमानुसार प्रखंड के किसी एक संकुल स्तरीय संघ को नोडल बनाकर मास्क निर्माण का कार्य कराया जाना है।इस कार्य हेतु खुशबू जीविका संकुल स्तरीय संघ को नोडल सीएलएफ बनाया गया है।

जीविका के द्वारा बनाए गए मास्क की आपूर्ति प्रखंड अंतर्गत सभी 20 पंचायतों में की जा रही है। प्रखंड में अभीतक मास्क बनाने के लिए 5 सेंटरों का संचालन किया जा रहा है।जिसमें खुशबू जीविका महिला संघ के 50 से अधिक जीविका दीदियां दिया मास्क बनाने के कार्य में जुटी हुई है। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री ईश्वर चंद कुशवाहा ने बताया कि बनाए गए मास्क को सेनिटाइज कर प्लास्टिक के थैले में पैक कर आपूर्ति की जा रही है।

वर्तमान में प्रखंड के सभी पंचायतों द्वारा दो हजार प्रति पीस पंचायत से कुल 40,000 मास्क उपलब्ध कराने का डिमांड प्राप्त है। इस कार्य में खुशबू जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ बनसोही झगरू मोड़ के रानी देवी, गायत्री देवी,खुर्शीदा खातून,माया देवी,पुतुल देवी,प्रियंका देवी, सहरा खातून सहित कई दीदियों के द्वारा मास्क निर्माण के कार्य मे जुटी हुई है। मास्क निर्माण कार्य में लगी दीदी काफी खुश दिखाई दे रही थी।दीदियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की वर्तमान महामारी के दौर में उनको जीविका के द्वारा एक रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।जिससे इस महामरी में बेरोजगारी की समस्या दूर हुई है।

ये भी पढ़े….

Leave a Reply

error: Content is protected !!