Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
हमारी पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा पर्व है जिउतिया : गीतावली सिन्हा - श्रीनारद मीडिया

हमारी पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा पर्व है जिउतिया : गीतावली सिन्हा

हमारी पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा पर्व है जिउतिया : गीतावली सिन्हा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

जिउतिया एक धार्मिक पर्व है। यह हमारी पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हमारे देश के विभिन्न पर्वो की तरह इस पर्व का भी विशेष महत्व है।प्रत्येक साल इस पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह पर्व अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और नवमी तिथि को पारन किया जाता है। इस पर्व में महिलायें अपनी संतान के लिये स्वास्थ्य और उनके दीघार्यु होने की कामना करती हैं।

इसे देश के विभिन्न राज्यों में अपनी-अपनी परंपार के अनुसार मनाया जाता है। जिउतिया पर्व एक पौराणिक कथा से जुड़ा है, जिसमें जीमूतवाहन की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। महिलायें अपने संतान के लिये स्नानादि कर निर्जली व्रत रखती हैं। इस पर्व की शुरूआत नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाती है और इसी दिन से पूजा-विधि भी शुरू हो जाती है।

इस पर्व में झिंगनी एवं नोनी के साग का विशेष महत्व है। ओठगन बनाने की परंपरा है, जो एक तरह का ठेकुआ होता है। इसे गुड़ृ, आटा और घी में तलकर बनाया जाता है। बिना लहसुन-प्याज के सात्विक तरीके से महिलायें भोजन तैयार करती हैं। वे अपने संतान के लिये पर्व के दिन शाम को पूजा करके गले में रेशम की माला औोर सोने -चांदी से निर्मित आभूषण गले में पहनती हैं। चिल्ही और सियारिन की कथा सुनती हैं।

यह कथा उस समय की है जब गरूड़ आकर बच्चों को खा जाता था और महिलायें चिंतिति और शोकाकुल रहतीं थी। इसी के समाधान के लिये जीमूत भगवान के बताय गये इस पर्व को करती हैं।जिससे उनके बच्चे दीर्घायु हो सके। कथा सुनने के बाद अगले दिन तरह-तरह के व्यंजन बनाकर पारन करती हैं। इस तरह से तीन दिन में यह पर्व पूरा होता है।

यह भी पढ़े

ED ने ऑनलाइन गेमिंग एप पर कसा शिकंजा, फ्रीज किए 25 करोड़ रुपए … 400 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

मशरक की खबरें :   चिकित्सक की हदयगति रूकने से सिलीगुड़ी में निधन,शोक सभा आयोजित

गुजरात से बाईक लेकर फरार आरोपी को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस को सौंपा।

अवकाश प्राप्त शिक्षक के निधन पर शोक

मशरक की खबरें :   चिकित्सक की हदयगति रूकने से सिलीगुड़ी में निधन,शोक सभा आयोजित

 अमनौर की खबरें :  जमीन सर्वे को लेकर आम सभा कर किया गया जागरूक

Leave a Reply

error: Content is protected !!