मोतीहारी : डॉ0 अब्दुल कलाम सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे चंपारण के लाल प्रवीण भारद्वाज ।

डॉ0 अब्दुल कलाम सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे चंपारण के लाल प्रवीण भारद्वाज ।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

⏭️ श्रीनारद मीडिया, प्रतीक कु. सिंह/मोतीहारी पु.च.

 

प्रवीण भारद्वाज को डॉक्टर अब्दुल कलाम सेवा सम्मान से नवाजा जायेगा। यह अवार्ड इंटरनेशनल एक्रीडिशन फोरम और एमएसएमई इण्डिया, सतत विकास लक्ष्य और राजस्थान बायोडायवर्सिटी फोरम द्वारा प्रदान किया जाता है। आपको बता दे यह सम्मान प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे, उन लोगों को दिया जाता है, जो अपने कार्यों के माध्यम से पर्यावरण और ग्रामीण विकास के मुद्दो को आगे बढ़ाते हैं। प्रवीण वर्तमान में ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे पर शोध कार्य कर रहें हैं। आपको बता दे उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के ग्रामीण विकास संबंधी सम्मेलन 2021 में भाग लिया था। वर्तमान में वो ईकोटूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, माइक्रो एग्री यूनिट जैसे प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। पूरे चंपारण के साथ साथ यह बिहार के लिए गर्व की बात है की चंपारण के लाल को इतने महत्पूर्ण अवार्ड के लिए चुना गया है। प्रवीण भारद्वाज मूलतः बेतिया चंपारण के निवासी हैं। वो गाजियाबाद में रहकर ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्य कर रहे हैं। अभी हाल में उनको लंदन प्रेस क्लब की मानद सदस्यता भी प्रदान की गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!