म. गाँ. कें. वि.वि. बिहार के हिंदी विभाग में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

म. गाँ. कें. वि.वि. बिहार के हिंदी विभाग में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं राजभाषा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ( कर्मचारियों के लिए)’  का आयोजन किया गया। प्रो. संजय श्रीवास्तव (माननीय कुलपति, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार) के संरक्षण में ‘हिन्दी पखवाड़ा:2024’ का आयोजन किया जा रहा है।

प्रो. राजेन्द्र सिंह (आचार्य, हिन्दी विभाग, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार) के संयोजकत्व में आयोजित राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हिन्दी पखवाड़ा:2024’ के अंतर्गत आयोजित होने वाली तीसरी प्रतियोगिता थी। श्री श्रद्धानंद पाण्डेय (सदस्य सचिव ,राजभाषा कार्यान्वयन समिति) आयोजन सचिव थे। ‘राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (कर्मचारियों के लिए)’ में विश्वविद्यालय परिवार के कुल दस कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कुल आठ चरण में विभाजित थी। ‘छंद, ‘अलंकार’, ‘रस’ ‘भाषा’ एवं ‘व्याकरण’ नामक समूह में दो–दो प्रतिभागी थे।

हिन्दी भाषा एवं साहित्य से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए ‘रस समूह’ (श्री सुनील कुमार एवं श्री मनीष जायसवाल) प्रथम, ‘व्याकरण समूह’ ( श्री बबलू कुमार एवं श्री उत्पल कुमार ठाकुर) द्वितीय , ‘छंद समूह’ ( श्री अभिषेक ठाकुर एवं श्री मनीष मिश्रा) तृतीय, ‘भाषा समूह’ ( श्री सुनील कुमार एवं श्री अमुक कुमार) चतुर्थ एवं ‘अलंकार समूह’ ( सुश्री रजनी कुमारी एवं श्री मनीष कुमार पाठक) ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

प्रारंभ में संयोजकीय वक्तव्य देते हुए प्रो. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों एवं सहयोगियों के अथक परिश्रम से ही समृद्ध होता है। आप सभी की ऊर्जा एवं कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज की प्रतियोगिता आप सभी के श्रम को समर्पित है।

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री श्रद्धानंद पाण्डेय (सदस्य सचिव ,राजभाषा कार्यान्वयन समिति) ने सभी को कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राजभाषा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष, हिन्दी विभाग) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थक रूप प्रदान किया। हिन्दी विभाग के शोधार्थियों, परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की उपस्थिति कार्यक्रम का विस्तार रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!