जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया गुप्त नवरात्र को मोक्ष की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है 

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया गुप्त नवरात्र को मोक्ष की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,कुरुक्षेत्र –

आषाढ़ गुप्त नवरात्र नौ दिनों का पर्व देवी शक्ति के नौ अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है।

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी व अन्य संतों के सानिध्य में निरंतर आषाढ़ गुप्त नवरात्र का पूजन एवं हवन चल रहा है। वीरवार होने के कारण दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन परंपरा के अनुसार गुप्त नवरात्र पूजन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि वैसे तो गुप्त नवरात्र में महाविद्याओं को सिद्ध करने के लिए विशेष पूजा अर्चना करते हैं। यह पूजा मोक्ष की कामना के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मां दुर्गा के सप्तशती का पाठ करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि प्रथम दिन मां काली, दूसरे दिन मां तारा, तीसरे दिन मां त्रिपुरा सुंदरी, चौथे दिन मां भुवनेश्वरी, पांचवें दिन मां छिन्नमस्ता, छठे दिन मां भैरवी, सातवें दिन मां धूमावती, आठवें दिन मां बगलामुखी, नौवें दिन मां मातंगी देवी और दसवें दिन मां कमला की साधना करने से माता रानी की विशेष कृपा होती है। गुप्त नवरात्र नौ रात तक मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस दौरान मां शक्ति के विभिन्न रूपों को पूजा जाता है। इस दौरान भक्त देवी का आशीर्वाद और आध्यात्मिक विकास पाने के लिए उपवास रखते हैं। मंत्र पढ़ते हैं और पूजा करते हैं।
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।

यह भी पढ़े

हरियाणा भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का हुआ कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत

जम्मू एवं कश्मीर में एसवीएसयू के मॉडल पर बनेगी स्किल यूनिवर्सिटी 

बाराबंकी पुलिस ने सफाईकर्मी की हत्या का किया खुलासा

अनंत अंबानी की शादी के लिए बुक हुए 100 प्राइवेट जेट

सरकारी स्कूलों की कार्य प्रणाली और बेहतर करने में अहम भूमिका निभाए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी : शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!