शादी के दौरान बड़ा हादसाः छज्जा गिरने से तीन की मौत, 30 जख्मी

शादी के दौरान बड़ा हादसाः छज्जा गिरने से तीन की मौत, 30 जख्मी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में शाम समारोह के दौरान घर का छज्जा गिर गया। छज्जे पर खड़ी महिलाएं और नीचे खड़े लोग मलबे में दब गए। जिसमें दो की मौके पर तो एक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर बिंद थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ी बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान 20 से अधिक लोगों को विवाह में शामिल कैसे किया गया। इस मामले पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

ग्रामीणों ने बताया कि तुमारी बिन्द के बेटी की बारात आई थी। घर में शादी की रस्म हो रही थी। उसी दौरान एकाएक मकान का छज्जा गिर पड़ा। मलबे में वर-वधू दोनों पक्ष के 30 से अधिक लोग दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह एक युवक ने दम तोड़ दिया। अभी भी करीब 30 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसमें पांच की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े 

आजकल कुछ लोग इन्हें महात्मा, मसीहा साबित करने में दिन रात एक किये हैं,क्यों?

उस समय रमाकांत बाबा अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाते थे-कमलेश्वर दुबे.

प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा वेतन बढ़ोतरी का लाभ एरियर सहित.

Leave a Reply

error: Content is protected !!