मांझी की खबरें :  छात्र- छात्राओ को राष्ट्रध्वज को उचित तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया

मांझी की खबरें :  छात्र- छात्राओ को राष्ट्रध्वज को उचित तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिले के मांझी प्रखंड के  दाउदपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय दुमदुमा एक और ज्ञान गंगा विद्यालय में जन जागृति के तहत छात्र- छात्राओ को राष्ट्रध्वज को उचित तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। वही जागृति समिति के सदस्य सुमन सिंह ने छात्रों को बताते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आनबान और शान का प्रतीक है। इसे उपयोग के बाद सड़क , नाली और गलियों में नही फेंके। खासकर प्लास्टिक कपड़ो व कागज के बने झंडा का उपयोग करने से बचे।

इस के क्रय विक्रय पर रोक लगाने की आवश्यकता है। अक्सर देखा जाता है कि बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लेकर जब घर लौटे है तब उसे यत्र तंत्र फेंक देते है। ऐसा करना झंडे के अपमान के बराबर है। झंडे की हिफाजत और सम्मान तरीके से फहराए और रखे। इसे देश का अभिमान की रक्षा और हमे राष्ट्र प्रेम की प्रति सजग करता है। इसी तिरंगे की रक्षा के खातिर पर हमारे वीर जवान रोज जीते और मरते है। आज जरूरत है हमारे समाज के नई पीढ़ी के बच्चों को इस गौरवशाली झंडे को राष्ट्रप्रेम की ओर प्रेरित करना । इस मौके पर पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह , प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिंह, निशिकांत, कमलेश , सरिता देवी, मिथिलेश कुमार सिंह, रिमता देवी, अंजली कुमारी, मंजू कुमारी, विद्याराम, संजू कुमारी, अणु कुमारी, शिल्पी और सुमित सिंह , मुन्ना सिंह, मनोज सिंह आदि शिक्षक और शिक्षिका मौजूद थे।

 

आजादी के अमृतमहोत्सव पर प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):
दाउदपुर( मांझी) आगामी 14 अगस्त को जेपी विश्वविद्यालय की इकाई नंदलाल सिंह महाविद्यालय में आजादी के अमृतमहोत्सव में छात्र- छात्राओं की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिनमे भाग लेने वाले प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस आशय कि जानकारी देते हुए प्राचार्य केपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक और इंटरमीडिएट कक्षा स्तर के छात्रों द्वारा प्रतियोगिता में देश भक्ति गायन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, हिंदी इंग्लिश में निबंध प्रतियोगिता शामिल किए गए है। प्रतियोगिता में उतीर्ण करने वाले छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):
दाउदपुर (मांझी) गुरुवार को दाउदपुर स्थित चंपा हॉस्पिटल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सामुहिक बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता माझी पूर्वी मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सिंह ने किया। वही बैठक में आगामी 13 अगस्त को महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में जलालपुर से कोपा दाउदपुर एकमा परसा आदि क्षेत्र कई विभिन्न जगहों से होकर तिरंगा यात्रा बाइक द्वारा निकाली जाएगी।

वही दाउदपुर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा , शहीद स्मारक छठू गिरी कामता गिरी व फागु गिरी के वलिवेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। तिरंगा यात्रा के मद्देनजर मंडल प्रभारी, व पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी। बैठक में मनोज पांडेय, हरिमोहन सिंह गुड्डू, उमाशंकर सिंह उमा, दिलीप प्रसाद, संजय सिंह, जय किशोर सिंह, हरीश तिवारी, अनिल राम, वीरेंद्र पांडेय, अमित कुमार, आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

यूपी की अब तक के  प्रमुख खबरें

राज्यसभा में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ा बिल पेश,क्यों?

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से निलंबित,क्यों?

मशरक सीएचसी में धरना-प्रदर्शन पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यालयों में लगाया ताला

 सरकारी स्कूलों में इंटर के नामांकन  में वसूले जा रहे अलग-अलग शुल्क 

दो घंटे के भाषण में PM मणिपुर पर सिर्फ दो मिनट बोले-राहुल गाँधी

हवाला कारोबारी गैंग का पर्दाफाश, 05 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 30000 रूपये बरामद

अज्ञात वाहन के धक्के से घायल साध्वी की इलाज के दाैरान मौत

बिहार : JDU पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के घर से निकला हथियारों का जखीरा, इलाके में फैली सनसनी

गया में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो नक्सली प्रमोद मिश्रा गिरफ्तार, काफी समय से NIA के रडार पर था

Leave a Reply

error: Content is protected !!