जहरीली शराब पीने से मनोरंजन सिंह की मौत से मचा कोहराम

जहरीली शराब पीने से मनोरंजन सिंह की मौत से मचा कोहराम
श्रीनारद मीडिया रिज़वान उर्फ़ राजू सिधवलिया /महम्मदपुर गोपालगंज( बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव के मनोरंजन सिंह की मौत शनिवार को हो गई। संदिग्ध परिस्थिति में अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया था। इलाज के दौरान पीएमसीएच में उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मनोरंजन सिंह की मौत के पीछे जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी रिंकू देवी, बेटा अभिनव कुमार, बेटी रजनी कुमारी, साक्षी कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गया।

गांव में अब तक 8 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से होने की चर्चा है। वैसे स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दिए जा रहे थे। घटना से आहत महम्मदपुर गांव में शनिवार को भी कई घरों में चूल्हा नहीं जल सका।

बताते चले कि जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है तथा कई लोगों का ईलाज चल रहा था। जिसमें मनोरंजन सिंह भी शामिल थे जिनका ईलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

Raghunathpur: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर SDO ने नरहन छठ घाट का किया निरीक्षण

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू  दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए

गया में पुलिस और पब्लिक के बीच हुए विवाद में थानेदार औऱ एक सिपाही को  लगी गोली  

Leave a Reply

error: Content is protected !!