पतियों की लंबी आयु व परिवार की सुख शांति के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

पतियों की लंबी आयु व परिवार की सुख शांति के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सुबह से ही महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा के दरम्यान परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधी

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि दिन शुक्रवार को पूरे देश में वट सावित्री की पूजा कर सुहागिनों ने अखंड सौभाग्‍य की कामना की.सुबह से ही वट वृक्ष के पास सुहागिन महिलाएं समूह में जुटकर पूजा-अर्चना में जुट गई। कई जगहों पर पुजारियों ने सुहागिनों को सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनाई।

सीवान जिले के रघुनाथपुर में सुबह से ही बरगद के पेड़ के नीचे महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची हुई थी। सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की और परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की मन्नत मांगी।

सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा के दौरान वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा। एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। वहीं पूजन के बाद आरती की और फल दान किए। पुजारियों ने सुहागिनों को सावित्री और सत्यवान की कथा सुनाई।

बता दे कि वट सावित्री का यह व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या की तिथि को रखा जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखकर सुहागिनें वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह का नाश भी करती है।

यह भी पढ़े

SRH came up against Virat Kohli at his best Brian Lara not disappointed with his team performance vs RCB

इतने लाख में बनता था रामानंद सागर की रामायण का एक एपिसोड, कमाई जान हो जाएंगे आप हैरान

राम गोपाल वर्मा इस सुपरहिट फिल्म में रवीना टंडन को नहीं करना चाहते थे कास्ट, फिर ऐसे मिला एक्ट्रेस को रोल

Don 3: शाहरुख खान की जगह अब ये फेमस एक्टर बनेगा डॉन, मेकर्स जल्द करेंगे अनाउंसमेंट, जानें इनसाइड डिटेल्स

Leave a Reply

error: Content is protected !!