Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक  की खबरें : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा  का स्थापना दिवस - श्रीनारद मीडिया

मशरक  की खबरें : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा  का स्थापना दिवस

मशरक  की खबरें : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा  का स्थापना दिवस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत अंतर्गत डॉ सीताराम पाण्डेय जी के आवासीय परिसर में भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम उपस्थित भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सर्वप्रथम भाजपा पार्टी के संस्थापक सदस्य परम आदरणीय स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद व लोकसभा क्षेत्र प्रत्यासी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भाजपा पार्टी के ध्वज को फहराया।

तत्पश्चात मशरक प्रखंड अंतर्गत एनडीए घटक दल के शक्ति केन्द्र व पंचायत स्तर के कार्यकताओं की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित किया गया। इस में मुख्य रूप से जदयू पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह विकल, महाराजगंज लोकसभा संयोजक उमेश तिवारी, सिवान जिला भाजपा प्रभारी लालाबाबू कुशवाहा, पूर्व बनियापुर एनडीए प्रत्याशी बिरेंद्र ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम ओझा, लोकसभा मिडिया प्रभारी राकेश सिंह

महंत,बनियापुर विस्तारक चंदन उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राम सागर राय, भाजपा नेता रजनीश कुमार पाण्डेय, श्याम बिहारी सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा,भाजपा जिला युवा मोर्चा मंत्री धीरज कुमार सिंह, भाजपा नेता रविरंजन सिंह मंटू,जिला युवा मोर्चा मंत्री दुर्गेश गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदन ओझा, कृष्णा तिवारी, पूर्व मुखिया मुसाफिर सिंह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

ट्रेन से युवक की कटकर मौत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

छपरा थावे मशरक रेलखंड पर मशरक जंक्शन के आगे गोपालगंज की तरफ राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मौके पर घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। घटना के बारे में ग्रामीणो ने बताया कि उक्त युवक टहल रहा था और छपरा से मशरक होकर थावे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कट गया। वैसे कटे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना रेल प्रशासन थावे को दी गई मामले में रेल प्रशासन के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर कर्ण कुदरिया पंचायत के उप मुखिया रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली उक्त युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

लोकसभा चुनाव को लेकर मशरक में चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

लोकसभा चुनाव में शांति बनाएं रखने के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने मशरक तरैया छपरा मुख्य पथ पर मशरक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। मशरक डीएसपी अमरनाथ के निर्देशन में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने महाराणा प्रताप चौंक पर चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली गई। बिना जांच के किसी भी वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं थी। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर जुर्माना लगानें की प्रकिया की गयी। बाजार क्षेत्र में अस्पताल चौक, महावीर चौंक और महाराणा प्रताप चौंक तक अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष मशरक धनंजय राय ने कहा कि यदि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई भी अवैध गतिविधी होती है तो इसकी सूचना उन्हें जरूर दें, सूचना देने वाले की सूचना गोपनीय रखी जाएंगी।

 

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सैकड़ों रोजेदार, मांगी गयी देश में अमन की दुआ

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के बहरौली गांव में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह के आवासीय परिसर में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने आगत रोजेदारों का स्वागत किया। मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह,शिक्षक सैयद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, कुर्बान अंसारी,रोजादृदीन अंसारी,अफजल अंसारी,मेराज अंसारी,सेराज अहमद, सुशील शर्मा समेत अन्य मौजूद रहें। इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ क्षेत्र के गणमान्यों ने शामिल होकर इफ्तार पार्टी को गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल पेश की। सभी धर्मावलंबी इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान देश में सुख-शांति और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी गयीं।

यह भी पढ़े

झोपड़ी में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख

चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा-उपराष्ट्रपति

गर्मी में अमृत के समान है घड़े का पानी

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से पूछे दस प्रश्न!

सद्भावना एवं गौ संगोष्ठी में सामाजिक सद्भाव,समरसता सहित आपसी सम्बन्धों में पारदर्शिता बढ़ाने व गौरक्षण पर दिया गया बल

मैं 2047 के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं-पीएम मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!