Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक की खबरें :  चार लड़कियों की कैसे होंगी परवरिश, पिता की जहरीली शराब पीने से हुई है मौत - श्रीनारद मीडिया

मशरक की खबरें :  चार लड़कियों की कैसे होंगी परवरिश, पिता की जहरीली शराब पीने से हुई है मौत

मशरक की खबरें :  चार लड़कियों की कैसे होंगी परवरिश, पिता की जहरीली शराब पीने से हुई है मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के पिलखी गांव में जहरीली शराब पीने से पति की मौत हो जाने पर विधवा के सामने 4 लड़कियों की परवरिश का प्रश्न बड़ी समस्या बन गई है। पिलखी गांव निवासी प्रदीप साह उम्र 40 वर्ष पिता बदरी साह की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी हैं मृतक को 4 लड़कियां हैं।

जिनकी उम्र 16,14,12 और 10 वर्ष हैं। जिनकी परवरिश की चिंता को लेकर विधवा शिव कुमारी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक मकान निर्माण कार्य में मजदूर का काम करता था वहीं कार्य के दौरान शराब पीकर आया और सो गया जब तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वहा से पटना पीएमसीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई।

मृतक पिता ने अपने पीछे हंसता खेलता परिवार मुसीबत में छोड़ गया। पत्नी शिव कुमारी देवी ने बताया कि गांव के नहर पर ही शराब का सेवन किया था। पत्नी के सामने चार लड़कियों की परवरिश की चिंता ज्यादा सता रही है।

 

 

 

प्रसिद्ध होम्योपैथी के चिकित्सक के पिता का निधन

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक नगर पंचायत के स्टेशन रोड निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ राम प्रकाश के पिता कांग्रेस के वरीय नेता वयोवृद्ध देवनाथ प्रसाद गुप्ता की मौत शनिवार को देर शाम हो गयी। मौत की खबर फैलते ही अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतको की तांता लगनी शुरू हो गयी।

प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि गुप्ता जी एक सच्चे कांग्रेसी थे उन्होंने दशकों तक प्रखंड कोषाध्यक्ष के पद पर रह कर कांग्रेस पार्टी की सेवा किया। शोक व्यक्त करने वालो मे बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू,चेयरमैन सोहन महतो,आप नेता अमित सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, विपिन बाबा,डॉ सचिन, रोहित कश्यप सहित अन्य शामिल है।

 

नशा मुक्ति के खिलाफ प्रखंड मुखिया संघ ने चलाया जन जागरुकता कार्यक्रम

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के बहरौली गांव में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहरौली मुखिया अजीत सिंह की अध्यक्षता में नशामुक्ति, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, घरेलू विवाद, बाल विवाह समेत पारिवारिक मामलों को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने ने गांवों में दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरूष को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि शराब सेवन करने वाले लोग अपना घर परिवार बर्बाद कर लेते हैं।

शराब पीने वाले से सबसे अधिक परेशानी घर की महिलाओं को होती है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में घरेलू हिंसा, महिलाओं की प्रताड़ना की घटना आम बात हो गई हैं। आज के नौनिहाल बच्चों एवं युवाओं का गुटखा ,शराब की ओर झुकाव हो रहा है जो चिंताजनक है।

यह जागरुकता अभियान चलाकर पंचायत के लोगों को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जहरीली शराब पीने से कई परिवारों का भविष्य बर्बाद हो गया। वहीं उनके द्वारा लगातार पंचायत के गांवों में जागरूकता किया गया जिसका अच्छा नतीजा सामने आया है।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : धूमधाम से मनाई गई स्व• शिवजी राय स्नेही की 8वीं पुण्यतिथि

सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ व्रत आज

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए किए करोड़ों खर्च

मोतिहारी के 200 से ज्यादा अपराधियों पर इनाम की घोषणा, एसपी ने  सरेंडर करने का 10 दिन का दिया  समय

वन विभाग की सूचना पर पटना रेल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1700 विदेशी पक्षियों के साथ तस्कर को पकड़ा

 छिनतई  करने वाले 01 अभियुक्त को छिनी गयी मोटरसाइकिल के साथ  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!