मशरक  की खबरें :  युवक की सड़क दुघर्टना में दिल्ली में मौत, परिजनों में छाया मातम

मशरक  की खबरें :  युवक की सड़क दुघर्टना में दिल्ली में मौत, परिजनों में छाया मातम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसापीर गांव के युवक की दिल्ली में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक हंसापीर गांव निवासी चन्द्रमा राय का 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार राय हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में ही मजदूर का काम करता था वहीं पर काम करने जाने के दौरान सड़क दुघर्टना में घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक विवाहित और एक बच्ची का पिता है। गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक यादव अजनबी और उप मुखिया शिव कुमार राय ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।

 

मशरक सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं को विधायक ने दिया बैंग

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं को बैंग का वितरण किया गया। बैंग बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह की तरफ से उनके पुत्र उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता रितुराज सिंह ने दिया। मौके पर प्रभारी डॉ संजय कुमार, प्रबंधक अमित कुमार, वार्ड पार्षद राजेश तिवारी, राजेंद्र सिंह, नंदन कुमार सिंह,बबन सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

मौके पर सभी आशा कार्यकर्ताओं ने बैंग मिलने पर खुशी का इजहार किया। वहीं उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता रितुराज सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते महीने पहले स्वास्थ्य कैम्प में बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को बैंग देने का वादा किया था। जो सभी को दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके पिता 20 वर्षों से आप सभी के स्नेह और प्यार से बनियापुर का विधायक बन आप सभी और समाज की सेवा कर रहे हैं। यह प्यार और स्नेह हमेशा बनाएं रखें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं को बैंग दिया गया।

यह भी पढ़े

क्या 2029 में, 19वीं लोकसभा के साथ सभी प्रकार के चुनाव एक साथ होगा?

कटिहार में BJP विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या

बेंगलुरु में स्थित रामेश्वरम कैफे में क्यों हुआ ब्लास्ट ?

क्या 2029 में, 19वीं लोकसभा के साथ सभी प्रकार के चुनाव एक साथ होगा?

विवेक कुमार सिंह बने रेरा के चेयरमैन, संभाला कार्यभार

 चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, माँ दुर्गा को पहनाये लाखों के आभूषण किये गायब

Leave a Reply

error: Content is protected !!