Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पंचदेवरी में चलाया गया मास्क जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना - श्रीनारद मीडिया

पंचदेवरी में चलाया गया मास्क जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना

पंचदेवरी में चलाया गया मास्क जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्री नारद मीडिया अरविंद रजक पंचदेवरी गोपालगंज (बिहार) सोमवार को पंचदेवरी में विशेष मास्क जांच अभियान चलाया गया। पंचदेवरी पिकेट पुलिस ने एक सौ से अधिक लोगों का मास्क चालान काटकर जुर्माना वसूला। प्रखंड मुख्यालय में पुलिस से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी जब सड़कों पर मास्क जांच करने निकले तो हर जगह लापरवाही नजर आई।

 

बाजार में दुकानदार से लेकर राहगीर तक, आटो, ई-रिक्शा से लेकर बाइकर्स तक बिना मास्क नजर आए। जांच टीम ने प्रखंड के जमुनहां बाजार, राजेन्द्र चौक के पास बगैर मास्क के चल रहे राहगीरों की जांच की तथा चालान काटा। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में बीडीओ और सीओ के साथ संबंधित थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को इसमें लगाया।

 

पंचदेवरी के बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सीओ आदित्य शंकर, पिकेट प्रभारी रियाज हुसैन ने राजेद्र  चौक पर सघन मास्क जांच की। बिना मास्क पहने लोगों का चालान काटकर जुर्माना वसूला। एसआइ रियाज हुसैन ने बाजार आई महिलाओं को मास्क लगाने की नसीहत दे रही थी। बिना मास्क लगाए लोगों का चालान भी काटा। सीओ ने बताया कि कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से अपना पैर पसार रहा है। कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सतर्कता ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। कोरोना से बचाव के सभी नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है लेकिन देखा जा रहा है कि लोग बेपरवाह हो गए हैं। इसके लिए सख्ती आवश्यक हो गई है। सीओ ने बताया की 50 लोगों से 2,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!