बिहार में मैट्रिक का रिजल्‍ट जारी,औरंगाबाद की रामायणी राय बनीं टॉपर.

बिहार में मैट्रिक का रिजल्‍ट जारी,औरंगाबाद की रामायणी राय बनीं टॉपर.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सानिया व विवे‍क सेकेंड टॉपर.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार बोर्ड (Bihar School Examination Board) ने 10वीं (10th) या मैट्रिक (Matric) परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इस साल औरंगाबाद की रामायणी राय टॉपर बनीं हैं। रिजल्‍ट के पास प्रतिशत 79.88 रहा है। बाेर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसे एसएमएस के माध्‍यम से भी जाना जा सकता है। परीक्षार्थी सबसे पहले रिजल्‍ट जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जागरण जोश की वेबसाइट पर भी रजिस्‍टर कर सकते हैं।

04:30 PM- पटना के खुसरुपुर महादेव हाईस्कूल की छात्रा निर्जला कुमारी चौथी टॉपर हैं। तीन पांचवें टॉपर भोजपुर के अनुराग कुमार, जमुई के सुशील कुमार और खेड़ाई के निखिल कुमार हैं।

04:10 PM- सेकेंड टॉपर सानिया के पिता मिठाई की दुकान चलाते हैं। सानिया बड़ा होकर डॉक्‍टर बनना चाहती हैं। दूसरे सेकेंड टॉपर विवेक आइआइटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं।

03:45 PM- टॉपर रामायणी राय को 490 अंक की थी उम्‍मीद। बताया- टॉप करने के लिए की थी पढ़ाई। बड़ा होकर जर्नलिस्‍ट बन आम लोगों की आवाज बनना चाहती हैं।

03:38 PM- इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स कौन-कौन रहे, देखिए…

jagran

 इस साल नहीं दिखा सिमुलतला स्‍कूल का जलवा। टॉप पांच में नहीं मिली जगह। छठे स्‍थान पर सिमुलतला की प्रिया राज। बोर्ड कार्यालय में शिक्षा मंत्री कुमार चौधरी ने रिजल्‍ट जारी किया। कुल 79.88 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। औरंगाबाद के दाउदनगर की रामायणी राय टॉपर बनीं। नवादा की सानिया एवं मधुबनी के विवे‍क सेकेंड टॉपर रहे हैं। थर्ड टॉपर प्रज्ञा कुमारी औरंगाबाद से हैं।

– 2021: 78.17 प्रतिशत।

– 2020: 80.59 प्रतिशत।

– 2019: 80.73 प्रतिशत।

– 2018: 68.89 प्रतिशत।

 बिहार बोर्ड (Bihar Board) 10वीं क्लास के रिजल्ट 2022 के जल्द जारी हो गए हैं। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी सामने आ गई है। लेकिन इसी बीच अगले पिछले साल की मेधावी छात्र-छात्राओं की बात करें तो लड़के और लड़कियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस साल 2021 में लड़कियों ने कड़ी टक्कर दी है। इसके अनुसार, पहले स्थान पर रामायणी रॉय 2. सानिया कुमारी 2. विवेक कुमार ठाकुर 3. प्रज्ञा कुमारी 4. निर्जला कुमारी 5. अनुराग कुमार 5. सुरेश कुमार 5. निखिल कुमार रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!