फलदान कार्यक्रम में पौधा लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

फलदान कार्यक्रम में पौधा लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* कहा पर्यावरण सुरक्षा के लिए सबको मिलकर पौधा लगाना होगा

* दहेज मुक्त शादी कर युवाओं को दिया नया संदेश

मीरगंज(गोपालगंज): पर्यावरण सुरक्षा के लिए सबको आगे आना होगा। हम्साबका कर्तव्य बनता है कि अपने सभी उत्सवों पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लें। यदि यह नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ी समस्या होगी। उक्त बातें हथुआ प्रखंड के रतनचक गांव के दहेजमुक्त शादी समारोह में पहुंचे पर्यावरणविद डॉ सत्य प्रकाश ने वर गोविंद गुप्ता के साथ पौधा लगाते हुए कहा। पर्यावरणविद् ने फलदान उत्सव कार्यक्रम में पहले पौधा को परिजनों को दिया। फिर अपने हाथों से परिवार संग पौधा लगाया। इस मौके पर पर्यावरणविद् ने समारोह में शामिल लोगों को पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित भी किया। फलदाना कार्यक्रम में पहुंचे वधू पक्ष के लोग पौधरोपण कार्य देखकर आश्चर्य भी किया। वर गोविंद ने पर्यावरणविद् के साथ पौधा लगाते हुए कहा कि दाम्पत्य जीवन की शुरुआत जिस तरह आज हम पौधा लगाकर कर रहे है। उसी तरह प्रत्येक कार्य की शुरुआत भी हम पौधा लगाकर ही करेंगे। यह मेरा कृत संकल्प है। साथ ही अपने शादी उत्सव के पश्चात 101 पौधा ग्रामीणों के दरवाजे पर लगाने का संकल्प भी लिया। ताकि इस शादी समारोह को हमेशा याद किया जा सके। फलदान कार्यक्रम में पौधरोपण किया जाना कौतूहल बन गया। वहीं वर गोविंद के पिता रामनाथ प्रसाद ने कहा कि यह अच्छी परम्परा की शुरुआत है। ऐसा सबको करना चाहिए। इस मौके पर  सुभावती देवी, रीता देवी, गोविन्द गुप्ता, चन्द्रशेखर प्रसाद, दीपू, श्रीराम, नन्द किशोर साह, सोनू कुमार, सुग्रीम ठाकुर, शीला देवी, माधुरी देवी, सुशांत गुप्ता, विक्की राय आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!