Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
MI vs RCB Live Score IPL 2023: रोहित पलटन ने बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस, लिया ये फैसला - श्रीनारद मीडिया

MI vs RCB Live Score IPL 2023: रोहित पलटन ने बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस, लिया ये फैसला

Hindustan Hindi News


Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 2023 Match Live Score: आईपीएल 2023 में मंगलवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की वानखेड़े स्टेडियम में टक्कर हो रही है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीम मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। एमआई और आरसीबी जब 2 अप्रैल को बेंगलुरु में भिड़ी थीं, तब डुप्लेसी ब्रिगेड ने आठ विकेट से जीत हासिल की। एमआई अब अपने होम ग्राउंड पर इस हार का बदला लेने की फिराक में होगी।

मुंबई और बैंगलोर अपना 11वां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगी। दोनों को अब तक 5 जीत और 5 हार का सामना करना पड़ा है। आज जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। दोनों के फिलहाल 10-10 अंक हैं। एमआई को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, आरसीबी को भी अपने आखिरी मैच में हार नसीब हुई। आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सात विकेट से रौंदा था। 

7:00 PM मुंबई ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

6:50 PM मुंबई और बैंगलोर के हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 31 मैच खेल हैं। मुंबई का इस दौरान पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 17 जबकि बैंगलोर 14 जीत मैच अपने नाम किए।

6:40 PM मुंबई-बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान।

बैंगलोर: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई/अनुज रावत, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

6:30 PM मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, डुआन यान्सन, संदीप वारियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राघव गोयल, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन।

6:25 PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्क्वॉड 

फाफ डुप्लेसी (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, केदार जाधव, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैशाख, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, सोनू यादव, फिन एलेन, सिद्दार्थ कौल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, आकाश दीप।

6:20 PM मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 54वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। एमआई और आरसीबी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!