मोदी ने देश को प्रदान की नई ऊर्जा,कैसे ?

मोदी ने देश को प्रदान की नई ऊर्जा,कैसे ?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

जन्मदिवस पर विशेष

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में एक कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया है। वह अपने निर्णय, संदेश और टिप्पणी को लेकर खास तौर पर जानें जाते हैं। उन्होंने कई बार वैश्विक मंच से दुनिया को संदेश दिया है और यही वजह है कि वे दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं। पीएम मोदी ने कई मुद्दों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर संदेश दिया है, जिससे सिर्फ भारत को ही नहीं दुनिया को फायदा मिलेगा।

मोदी के बड़े संदेश:

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से परिवारवाद के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्होंने इस साल भी लालकिले की प्राचीर से परिवारवाद का मुद्दा उठाया। वह हमेशा से इस मुद्दें पर स्पष्ट संदेश दिया है। वह सिर्फ किसी चुनावी मंच से ही नहीं बल्कि सभी मंच से वंशवाद-परिवारवाद के खिलाफ बोले हैं। वह इस मुद्दें पर नैरेटिव बनाने में भी सफल हुए हैं। साथ ही विपक्ष के लिए भी पीएम मोदी इस हथियार का उपयोग करते हैं।

2. पीएम मोदी दुनियाभर को आतंकवाद से लड़ने का हौसला दिए हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी का सगा नहीं होता है और इसका कोई धर्म और मजहब नहीं है। वह हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई किए हैं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम भी उठाए हैं और इसका उदाहरण दुनिया के सामने है। आतंकवाद पर प्रहार करने के लिए एक से फैसले लिए हैं। उन्होंने आतंकवादियों के मन में डर पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि आतंकवादी भारत की तरफ देखने से पहले कांपते हैं।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण को लेकर खास संदेश दिया है। उन्होंने इसे लेकर संदेश देने के साथ साथ एक से एक फैसले भी लिए हैं। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे ऐतिहासिक अभियान चलाकर दुनिया को संदेश दिया है कि नारी का महत्व हमारे लिए कितना है। वह नारी सशक्तिकरण को लेकर लालकिले से भी बोल चुके हैं। पीएम मोदी ने बेटियों को पढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नेताओं से लेकर आम जनता तक को संदेश दिए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अपना स्टैंड साफ रखा है। पीएम मोदी खुद भी बेहद ही साफ छवि के नेता है और उनपर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। वह खुद भी भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे नेताओं से दूरी बनाते रहते हैं और पार्टी में भी ऐसे नेताओं के लिए जगह नहीं रखते है। हालांकि भ्रष्टाचार को कार्रवाई करने के बाद वह कई बार विपक्ष के निशाने पर भी आ जाते हैं।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी समाज को एक साथ लेकर चलने का संदेश दिया है। वह हर समाज के लिए समान काम किए हैं। खासकर आदिवासी समाज के कल्याण के लिए वह काफी एक्टिव हैं। इसका परिणाम दुनिया के सामने है कि आजादी के बाद देश को पहली बार आदिवासी समाज से महिला के रूप में राष्ट्रपति मिला है। उन्होंने अपने कई कार्यक्रमों में आदिवासी समाज के नायकों को सम्मान दिया है।

6. आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है और आत्मनिर्भर भारत की गूंज उनके सभी कार्यक्रमों में सुनाई देती है। उन्होंने बाहरी देशों पर निर्भरता कम करने के लिए आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है। देश में पहली बार इस वर्ष लालकिले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए भारत में विकसित तोप का इस्तेमाल किया गया, जिसे डीआरडीओ ने तैयार किया है। आत्मनिर्भर भारत के संदेश से अन्य देशों पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो रही है।

7. पीएम मोदी ने कोविड काल में लोकल फार वोकल का संदेश दिया, जिसे काफी सराहा गया। आज पीएम के इस संदेश के बदौलत बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई। मोदी ने लोकल फार वोकल का संदेश दिया, जो देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे रहा है। आज इसी संदेश की वजह से छोटी छोटी चीजें दुनियाभर में पहुंच पाई। आगे आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ेगा।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने जनभागीदारी का संदेश दिया है, जिससे आज लोग एक साथ आ रहे हैं। कोविड के समय पीएम ने खुद आह्वान किया था कि सबको एक साथ आगे बढ़ना चाहिए और इस जंग में लड़ना चाहिए। जिसका परिणाम देखने को मिला कि 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक काफी समय पहले ही लगाई जा चुकी है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के जरिए संदेश दिया कि लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराए और इसके बाद सबने देखा कि कैसे लोग एक साथ आगे आए।

9. पीएम मोदी ने देश को सबसे बड़ा स्वच्छता का संदेश दिया है और इसे आमजनों तक पहुंचाया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर खुद झाड़ू पकड़ा है और गंदगी को साफ किया है। ताकि इससे आम लोगों तक एक संदेश पहुंचे और अपने आस पास, गली मोहल्ले को साफ व स्वच्छ रखें। उन्होंने स्वच्छता को लेकर कई सारी योजनाएं भी चलाई है।

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन को लेकर पूरी दुनिया को संदेश दिया है। मोदी ने ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पांच अमृत तत्व रखा था। उन्होंने इससे लड़ने के लिए पंचामृत की सौगात दी थी, जिसमें 2070 तक का प्लान तैयार है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!