Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
गोविंदानंद ठाकुरद्वारा आश्रम में मकर संक्रांति पर कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित  - श्रीनारद मीडिया

गोविंदानंद ठाकुरद्वारा आश्रम में मकर संक्रांति पर कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित 

गोविंदानंद ठाकुरद्वारा आश्रम में मकर संक्रांति पर कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र, (हरियाणा):

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।
मकर संक्रांति पर कन्याओं की पूजा का विशेष महत्व।

पिहोवा 14 जनवरी : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में और भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।

महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।

महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है और मकर संक्रांति पर्व पर सभी के कल्याण के लिए मकर संक्रांति का महत्व महंत सर्वेश्वरी गिरि जी ने बताया।

महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को कन्या पूजन और गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।

उन्होंने भगवान सूर्य नारायण की उपासना के बारे में बताया की सूर्य उपासना करने वाला व्यक्ति ऊर्जावान के साथ निरोगी भी रहता है यश कीर्ति बरकरार रहती है और नेत्र रोग भी नही होते साथ ही जातक तंदूरस्त रहता है।

इस अवसर पर आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी चमन गिरि, महंत लाल गिरि, स्वामी सत्यनारायण पुरी,स्वामी विजय पुरी,स्वामी लखन पुरी इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल परिवार सहित रहे।

आज के भंडारे के मुख्य यजमान सचिन शर्मा रिश्याण गीता शर्मा रिश्याण रहे।
कन्या पूजन में प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन खरबंदा, किरपाल सैनी , लव छाबड़ा, नीलिमा चक्रपाणि तन्नु बहल इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज और यजमान।

यह भी पढ़े

पुलिस ने ऑल्टो कर के साथ एक शराब धंधेवाज को धर दबोचा

घर बैठे दर्ज करवा सकते हैं FIR, ये है पूरी प्रक्रिया

रघुनाथपुर : चंदा इकट्ठा कर अलाव जलाने पर लोग है मजबूर

नेपाल में बस दुर्घटना, 2 भारतीयों सहित 14 की मौत

गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मुजफ्फरपुर

पटना में बाप-बेटे निकले बड़े नशे का सौदागर, गांजे के ढेर पर गांजे के ढेर और 73 हजार कैश बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!