Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Mumbai Indians Conceded 200 plus Scores in Consecutive matches 1st time ever MI has Worst Economy rate in 2023 IPL Death Overs - श्रीनारद मीडिया

Mumbai Indians Conceded 200 plus Scores in Consecutive matches 1st time ever MI has Worst Economy rate in 2023 IPL Death Overs

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 जितना खराब गया था, उसके बाद आईपीएल 2023 की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। हालांकि, मुंबई ने लगातार तीन मैच जीतकर पिछले सीजन की खराब यादों को भूलने की कोशिश की होगी, लेकिन अगले दो मैचों में टीम का और भी ज्यादा बुरा हाल रहा। इतना ही नहीं, आईपीएल के इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस ने लगातार दो मैचों में 200 प्लस का स्कोर बनवाया है। 

आईपीएल के 15 साल के इतिहास में जो नहीं हो सका, वह आईपीएल के 16वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने करा दिया। विदेशी पेस अटैक के सहारे चल रही मुंबई इंडियंस की लगातार दो मैचों धुनाई हुई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई ने 20 ओवर में 214/8 का स्कोर बनवाया और अब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 207/6 का स्कोर बनवाया, जो दो मैचों में टीम के लिए हार का कारण बना। 

हार्दिक पांड्या बन गए IPL के सबसे सफल कप्तान, तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, आईपीएल 2023 के आधे फेज का समापन हो गया। सभी टीमों ने अपने 7-7 लीग मैच खेल लिए हैं और इस स्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम घटिया गेंदबाजी के मामले में शीर्ष पर हैं। मुंबई इंडियंस का डेथ ओवर्स में इकॉनमी रेट 12.45 का है। दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 11.26 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं। आरसीबी ने 10.95, दिल्ली ने 10.61 और पंजाब किंग्स का इकॉनमी रेट 10.43 का है। 

IPL 2023 में सबसे घटिया इकॉनमी रेट 

12.45 – मुंबई इंडियंस

11.26 – कोलकाता नाइट राइडर्स

10.95 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

10.61 – दिल्ली कैपिटल्स

10.43 – पंजाब किंग्स

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!