गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम थाने में प्रदर्शित होंगे

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम थाने में प्रदर्शित होंगे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं उनसे संबंधित अन्य जानकारियां थाने और जिला पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही इन्हें डिजिटल रूप से भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गिरफ्तार अभियुक्तों से संबंधित सूचना साझा की जा सके। गृह विभाग के उप सचिव प्रकाश रंजन द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।नये आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में है।

नये कानूनों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के नये निर्देश के अनुसार सभी थाना और पुलिस जिला स्तर पर एक-एक पदाधिकारी नामित किए जाएंगे। जिनका काम गिरफ्तार किए गए अपराधियों का नाम, पता, अपराध की प्रकृति की जानकारी जुटाएंगे। पुलिस जिला में नामित होने वाले पदाधिकारी अवर निरीक्षक स्तर से कम के नहीं होंगे।

जबकि, प्रत्येक थाना में नामित पदाधिकारी सहायक पुलिस अवर निरीक्षक स्तर से कम के नही होंगे।राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार थाना एवं पुलिस जिला में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक ही नामित करेंगे। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत यह नया प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़े

समस्तीपुर में बाइक लूटकांड में 2 अपराधी गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

मशरक की खबरें :  कस्‍तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन

अब आशा कार्यकर्ता भी बनवाएंगी आयुष्मान कार्ड , बीडीओ ने की बैठक

स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

पौधारोपण के जरिए ही भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित रखा जा सकता है- जिला पदाधिकारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!