Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
प्राकृतिक खेती से स्वस्थ जीवन, भूमि सुधार व पर्यावरण-संरक्षण को मिलेगा बल : नवीन जिन्दल  - श्रीनारद मीडिया

प्राकृतिक खेती से स्वस्थ जीवन, भूमि सुधार व पर्यावरण-संरक्षण को मिलेगा बल : नवीन जिन्दल 

प्राकृतिक खेती से स्वस्थ जीवन, भूमि सुधार व पर्यावरण-संरक्षण को मिलेगा बल : नवीन जिन्दल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र )

सांसद नवीन जिन्दल और पद्मश्री डॉ. हरिओम ने प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने पर किया मंथन।
सासंद नवीन जिन्दल और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. हरिओम के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात कुरूक्षेत्र में हुई।

कुरुक्षेत्र : पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के प्रति समर्पित सांसद नवीन जिन्दल ने डॉ. हरिओम से उनके कार्यो, सेवाओं और उपलब्धियों पर एक विस्तृत जानकारी ली। प्राकृतिक खेती के प्रति देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी विशेष लगाव है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में लगभग 180 एकड़ में प्राकृतिक खेती की जा रही है। प्राकृतिक खेती, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग को कम करती है जिससे मिटटी, जलस्त्रोत और वायु प्रदूषण में कमी आती है। प्राकृतिक खेती मिटटी की उर्वरता को बनाए रखने और बढ़ानें में मदद करती है। इससे रासायनिक अवशेष नही होने के कारण उत्पादित खाद्य पदार्थ अधिक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। प्राकृतिक खेती के अंतर्गत महंगे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की आवश्यकता नही होती जिसके कारण की किसानों की लागत में कमी आती है।
सांसद नवीन जिन्दल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने स्वस्थ जीवन, भूमि सुधार व पर्यावरण-संरक्षण को बल मिलेगा। प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए एक जन अभियान की नितांत आवश्यकता है ताकि जनमानस को इसकी उपयोगिता की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने डॉ. हरिओम को आश्वासन दिया कि प्राकृतिक कृषि को अपने कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाने और किसानों को इसका प्रशिक्षण दिलाने के लिए हर प्रकार की मदद करने के लिए तत्पर हैं।
डॉ. हरिओम ने सांसद नवीन जिन्दल के साथ अपने सभी अनुभव सांझा किए। उन्होंने अपने द्वारा दिये जा रहे प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी। प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों के बढ़ते रूझान से भी अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि डॉ. हरिओम ने 36 साल तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनेक पदों पर सेवाएं दी है। डॉ. हरिओम ने लगभग दस हजार से अधिक किसानों, कृषि विज्ञान केंद्रों के आईसीएआर के वैज्ञानिकों और नेपाल से आये लोगों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण दिया है। इतना ही नही गुजरात से आए आईएएस अधिकारियों के दल को प्राकृतिक खेती विषय पर प्रशिक्षण भी दिया है। डॉ. हरिओम की देखरेख में कुरूक्षेत्र की लगभग 180 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती की जा रही है। यहां पर डॉ. हरिओम एक वैज्ञानिक और तकनीक विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। कुरूक्षेत्र के आस पास के लोगों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया है।

यह भी पढ़े

 वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज में जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया

राहुल ने हिंदुओं के प्रति घृणात्मक सोच को उद्घाटित किया है- संत

 7.39 लाख की हुई साइबर ठगी, पीड़ित ने किया कुछ ऐसा, आरोपी खुद पहुंचा थाने, वापस लौटाए पैसे

मिशन परिवार विकास अभियान- परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी व अस्थायी विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से सारथी रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

औरंगाबाद पुलिस  ने लोडेड पिस्टल के साथ दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रेमिका ने प्रेमि का काटा प्राइवेट पार्ट, शादी से इनकार किया प्रेमी, प्रेमिका ने उठाया यह कदम

सिसवन की खबरें : मूसलाधार बारिस जन जीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित

Leave a Reply

error: Content is protected !!