Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
'नई दिशा परिवार' ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया - श्रीनारद मीडिया

‘नई दिशा परिवार’ ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया

‘नई दिशा परिवार’ ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

महादेवपुरी में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया गया

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क


पटनासिटी, सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘नई दिशा परिवार ने आज बेलवरगंज, पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। नई दिशा परिवार द्वारा विगत 16 वर्षों से 51 महिलाओ का छठ व्रत जन-सहयोग से कराया जा रहा है। व्रती महिलाओं के आवासन, पूजन सामग्री तथा अन्य सभी सुविधाएं संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

चार दिवसीय सूर्योपासना के तीसरे दिन 51 छठ व्रती महिला समेत कई लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। यहां छठ व्रती महिलाओं को ‘नहाय-खाय’ से लेकर चौथे दिन ‘पारण’ की सारी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। व्रती महिलाएं परिवार सहित यहां रहकर अपना अनुष्ठान पूरा करती है।
इस अवसर पर आज समाजसेवी कमलनयन श्रीवास्तव, राजेश बल्लभ (मुन्ना यादव) राजेश राज, सहित अन्य गण-मान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर रितु राज, सपना रानी, सोनी प्रिया, संजना आर्या, प्रियांशी, अभिषेक श्रीवास्तव, उज्जवल राज, उजाला राज, परितोष सर, मुकेश वर्मा, आशीष सिन्हा, अजय वर्मा आदि सक्रिय रहे।

महादेवपुरी में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया गया


पटना, राजधानी पटना के महादेवपुरी में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया गया।
आज लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ त्योहार का आज तीसरा दिन है। छठ पर्व का तीसरा दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन डूबते सूर्य अर्घ्य दिया जाता है, फिर अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समापन किया जाता है।
छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाय, दूसरे खरना, तीसरे दिन सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को अर्घ्य और छठी माता की पूजा करने के बाद आखिरी दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होता है। इन चार दिनों के महापर्व में छठ के तीसरे दिन को सबसे खास माना जाता है।


चार दिवसीय सूर्योपासना के तीसरे दिन राजकुमारी निवास, महादेवपुरी में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया गया। नीतू कुमारी श्रीवास्तव और शबनम सिन्हा ने छठ व्रत रखा है।
इस अवसर पर श्रीमती माधुरी सिन्हा, रजनीश सिन्हा, पवन कुमार, सुबोध कुमार,आरव कुमार, सूर्यांशु कुमार, सौम्या, आश्वी सिन्हा, उत्कर्शी सिन्हा, क्षिप्र सिन्हा और प्रेम कुमार समेत कई लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!