चाची के नहाते वक्‍त भतीजे ने  बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुराचार

चाची के नहाते वक्‍त भतीजे ने  बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुराचार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही चाची की नहाते समय वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करते हुए उससे दुराचार किया। जब भतीजा उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा तो महिला ने तंग आकर उसका विरोध करना शुरू कर दिया। सोमवार रात को विरोध करने पर दुराचार और मारपीट की है।

पीड़ित महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। 24 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक उसकी दो बेटियां हैं। उसका पति धान की रोपाई के सीजन में अक्सर रात को देर से घर लौटता है। महिला ने बताया कि जेठानी का ऑपरेशन था, इसलिए वह दो माह पूर्व उनका हालचाल जानने उनके घर पर आई थी। इसी दौरान 20 वर्षीय भतीजे ने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली।

महिला के मुताबिक भतीजे ने उसे इस बारे में बताया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह इसे वायरल कर देगा। साथ ही उसके दोनों मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी आया और मारपीट करके उसके साथ दुराचार किया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना वैरोंवाल की महिला सब इंस्पेक्टर सुमनप्रीत कौर ने मौके पर जाकर पीड़िता के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े

बेटे और पत्नी ने कर दी मुंह की सिलाई, फिर रस्सी से बांध फेंक दिया रेलवे पटरी पर

दारू पीकर सो गया सहायक स्टेशन मास्टर, डेढ़ घंटे तक बंद रहा दिल्ली- हावड़ा रूट, खड़ी हो गईं कई ट्रेनें

मासूम ने पुलिस वर्दी पहनकर दी मां की हत्या की गवाही, पिता-दादा-दादी को उम्रकैद

छत से गिर जाने से पानापुर के युवक की गुजरात में मौत

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!