Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार में नई सरकार :  नीतीश कुमार  मुख्‍यमंत्री पद का नौंवी बार लिया शपथ - श्रीनारद मीडिया

बिहार में नई सरकार :  नीतीश कुमार  मुख्‍यमंत्री पद का नौंवी बार लिया शपथ

बिहार में नई सरकार :  नीतीश कुमार  मुख्‍यमंत्री पद का नौंवी बार लिया शपथ

  2 डिप्टी सीएम और 6 कैबिनेट मंत्री, जानिए किस समुदाय से आते हैं ये नेता

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन सरकार से इस्‍तीफा देकर एक बार फिर एनडीए (NDA) के साथ बिहार में नई सरकार बना लिया है। इस सरकार में दो डिप्टी सीएम बने हैं। भाजपा (BJP) के सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और विजय सिन्हा  (Vijay Sinha) ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। इनके अलावा, विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, श्रवण कुमार और संतोष मांझी और सुमित सिंह ने कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में शपथ ली है।

सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी ने नई सरकार में बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। वह भारतीय जनता पार्टी से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। इसके अलावा, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि सम्राट चौधरी दिग्गज नेता सकुनी चौधरी के पुत्र भी हैं। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी कुशवाहा समुदाय से आते हैं।

विजय सिन्हा भी बने डिप्टी सीएम

विजय सिन्हा ने भी बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। वह लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। विजय सिन्हा पहले बिहार विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, विजय सिन्हा भूमिहार समुदाय से आते हैं।

विजय चौधरी बने कैबिनेट मंत्री

विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) सरायरंजन (समस्तीपुर) विधानसभा से जदयू के विधायक हैं। वह नीतीश के करीबी माने जाते हैं। वह पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, विजय चौधरी भूमिहार समुदाय से आते हैं।

बिजेंद्र प्रसाद यादव बने कैबिनेट मंत्री

बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल से जदयू विधायक हैं। वह जदयू के दिग्गज नेता माने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, बिजेंद्र प्रसाद यादव समुदाय से आते हैं।

डॉ. प्रेम कुमार बने कैबिनेट मंत्री

डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन से भाजपा विधायक हैं। राजभवन में नीतीश कुमार के साथ प्रेम कुमार ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह चंद्रवंशी समाज से आते हैं।

श्रवण कुमार बने कैबिनेट मंत्री

श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा से जदयू विधायक हैं। राजभवन में नीतीश कुमार के साथ श्रवण कुमार ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह कुर्मी समाज से आते हैं।

संतोष मांझी बने कैबिनेट मंत्री

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन मांझी (Santosh Suman Manjhi) ने भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह मुसहर जाति से आते हैं।

सुमित सिंह बने कैबिनेट मंत्री

सुमित कुमार सिंह जमुई से निर्दलीय विधायक हैं। वह पहले भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। सुमित सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं।

यह भी पढ़े

भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का औपचारिक एलान किया

जमशेदपुर में रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए सीआइआइ ने शुरू की जागरूकता अभियान

सीवान में एक वकील को बदमाशों ने मारी गोली

Leave a Reply

error: Content is protected !!