हरियाणा भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का हुआ कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत

हरियाणा भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का हुआ कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, पलवल :

कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने किया नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत।

कुरुक्षेत्र : आज कुरुक्षेत्र के पैराकीट में भाजपा हरियाणा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली जी का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वागत किया। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रदेशध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की वे शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई इस ज़िम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में संगठन को और मज़बूती देने का काम करेंगे व कार्यकर्ताओ की आवाज़ को शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाने का काम करेंगे।आगामी चुनावों के मद्दे नज़र संगठन को प्रदेश में और मज़बूती देने का काम करेंगे।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि बतान ने प्रदेषाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली का बुके देकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रवि बतान ने कहा कि संगठन प्रदेश में हर कार्यकर्त्ता को मज़बूत करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की कर रहा है। स्वागत समारोह में मुख्य तौर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी,राहुल राणा,चेयरमैन धर्मबीर मिर्ज़ापुर, धूमन सिंह किर्मिच, जिला महामंत्री जस्वीन्द्र सैनी, तेजीन्द्र गोल्डी,जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स,जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष भूपिंदर पलवल,विनीत क्वात्रा, विनीत बजाज,रामपाल पाली,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कश्यप,अनु माल्यान, राकेश पुरोहित, निर्वेर सिंह, देवी दयाल घराडसी,प्रवीन चौधरी, ललित माटा, रेखा वाल्मीकि,विजयी लक्ष्मी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

जम्मू एवं कश्मीर में एसवीएसयू के मॉडल पर बनेगी स्किल यूनिवर्सिटी 

बाराबंकी पुलिस ने सफाईकर्मी की हत्या का किया खुलासा

अनंत अंबानी की शादी के लिए बुक हुए 100 प्राइवेट जेट

सरकारी स्कूलों की कार्य प्रणाली और बेहतर करने में अहम भूमिका निभाए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी : शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!