Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें : निर्भिक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें : निर्भिक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया

सिसवन की खबरें : निर्भिक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के सभी विधालयों एवं मतदान केंद्रों पर गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर स्वच्छ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से निर्भिक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया।मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार, रेयाज अहमद ने बूथों पर पहुंचकर उन्हें मतदान का महत्व समझाया, ताकि महिलाएं घर से निकलकर अधिक से अधिक मतदान कर सकें।
प्रखंड प्रशासन मतदान जागरूकता के लिए तमाम कार्यक्रम चला रहा है। प्रशासन की मंशा वोट फीसद बढ़ाने की है। इसके लिए महिला मतदाता के साथ साथ सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिसवन गांव मे महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता के लिए लगाया गया है।उन्होंने समझाया कि उनके एक वोट की कीमत अनमोल है। इसे देश की खातिर मत के जरिए दान करना है। अच्छी सरकार बनने पर देश निर्माण की योजना बनेगी।

इसी दौरान प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ एवं पंचायत कर्मियों के द्वारा सौ-सौ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

 

मतदाता जागरूकता को लेकर क्रिकेट मैच का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु पब्लिक बनाम प्रशासन मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिसवन प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल ग्राउंड में किया गया जहां पब्लिक बनाम प्रशासन के बीच मतदान को लेकर जागरूक करने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस संबंध में बीसीओ रियाज अहमद द्वारा जानकारी दी गई।

 

एनडीए का प्रखंड स्‍तरीय कार्यकर्ता सम्‍मेलन आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):


हसनपुरा स्थित एक मैरिज हॉल परिसर में गुरुवार को एनडीए गंठबंधन का प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभूनाथ साह ने की। जबकि मंच का संचालन उमेश साह व विजय सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रुप से की। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडे थे।

 

बीडीओ  सीओ ने  चलाया  वाहन जांच अभियान

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):


लोकसभा चुनाव को देखते हुए रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान। रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रघुनाथपुर सिवान मुख्य सड़क पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान के दरमियान चार पहिया दो पहिया वाहनों की जांच की गई।

वहीं  हसनपुरा अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को लेकर चला वाहन चेकिंग अभियान। हसनपुरा में हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर हसनपुरा अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़े

सीएचसी मांझी में हाथी पांव के 24 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण 

डाॅ. इरशाद अहमद की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

ईवीएम-वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

तीसरी कसम आज भी अपना दुखड़ा सुना रही है!

अवसाद डर का मनोविज्ञान है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!