Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
  माँझी की खबरें :  बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की हुई बैठक   - श्रीनारद मीडिया

  माँझी की खबरें :  बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की हुई बैठक  

माँझी की खबरें :  बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की हुई बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक उपेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में माँझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में माँझी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों एवं संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई भत्ता महंगाई राहत के वृद्धि पर रोक लगा दी है।

महंगाई बेलगाम हो गई है। गरीबों का जीना दूभर हो गया है। पुरानी पेंशन समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू किया है। जो संविधान के सामाजिक सुरक्षा के विरुद्ध है।

सरकार ठेका संविदा मानदेय पर कार्य कर रहे सभी को सरकारी सेवक घोषित करते हुए नियमित वेतनमान पर नियमित बहाल करना चाहिए जिसमें वेतन वृद्धि में अधिक से अधिक आवंटन, प्रोन्नति पर लगे रोक को वापस लेने, न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपए करने जैसे मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारियों के लिये माँग की गई बैठक में अर्जुन सिंह,सुनील तिवारी, वीरेन्द्र कुमार सिंह अनिल कुमार सिंह, कपूर जी के साथ प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारि,सभी पंचायत सचिव, शिक्षक नेता और कृषि सहायक सदस्य उपस्थित थे।

शिविर में तीस महिलाओं  का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को शिविर लगा तीस महिलाओं सहित एक पुरुष का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। बंध्याकरण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार के देख रेख में महिलाओं का सफल ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उनकी आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रही चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन में लाभुक महिला को दो हजार रुपए तथा उत्प्रेरक को तीन सौ रुपए प्रति ऑपरेशन डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है। आयोजन में स्वास्थ्य प्रबंधक भी सक्रिय दिखे इस अवसर पर संजय कुमार कल्सनटेट सहित विवेक ब्याहुत मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व केंसर दिवस मनाया गया

लड़की से लड़का बना ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट: देश में पहला ऐसा केस

तीन साल की बच्ची से दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार

सिवान के चार फुटबॉल खिलाड़ी भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में शामिल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!