मशरक  की खबरें ः   सड़क दुर्घटना में घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत, परिजनो में मचा कोहराम

मशरक  की खबरें ः   सड़क दुर्घटना में घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत, परिजनो में मचा कोहराम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚  विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)


सारण जिले के  मशरक के दुमदुमा शिव मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गया। मौत की सूचना मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृत वृद्ध मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव के स्व. धनेश्वर सिंह के 75वर्षीय पुत्र रामदेव सिंह बताया जाता है। जो अपने भतीजा नीरज कुमार सिंह के साथ बहरौली बाजार से घर लौट रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार से आया एक बाइक ने धक्का मार दिया। रामदेव सिंह एवं उनका भतीजा नीरज कुमार सिंह 38 पिता वकिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलो को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया जहा से चिकित्सक ने घायल रामदेव सिंह की हालत नाजुक देख पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान घायल रामदेव सिंह की मौत हो गया। मौत की खबर मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को तीन पुत्र अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, बिनोद सिंह है। मृतक का शव गांव के श्मशान घाट पर पुत्र अनिल कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी।
मशरक सीएचसी में परिवार नियोजन पखवारा का हुआ आगाज, प्रचार रथ रवाना

 

एचसी में परिवार नियोजन मेला का आयोजन

श्रीनारद मीडिया‚  विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

मशरक प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा का गुरूवार को आगाज हो गया। सीएचसी में मेले का भी आयोजन किया गया हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने परिवार नियोजन पखवाड़ा का उद्घाटन किया। साथ ही प्रखंड के सभी गांवों के लिए प्रचार रथ को भी रवाना किया। प्रचार रथ के जरिए गांवों में लोगों को परिवार नियोजन को लेकर जागरूक किया जाएगा। परिवार नियोजन पखवारा चार दिसबंर तक चलेगा। इस दौरान मशरक प्रखंड के लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित अस्थाई सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही योग्य दंपती को बंध्याकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं। योग्य दंपती को अस्पताल लाकर बंध्याकरण कराया जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के योग्य दंपतियों को चिह्नित किया। एक सूची बनाई गई। अब उसके अनुसार काम किया जाएगा। साथ ही जिन लोगों का नाम सूची में दर्ज नहीं हो सका और वह बंध्याकरण के इच्छुक हैं तो उनका भी आपरेशन किया जाएगा।

यह भी पढृे

देश में पहली बार पुरुषों से अधिक महिलाओं की आबादी.

नशामुक्ति अभियान की सफलता को लेकर अधिकारियों ने हाई लेवल की मीटिंग किया

मुंबई पहुंचे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह.

.

Leave a Reply

error: Content is protected !!