सिसवन की खबरें :  प्रखंड स्‍तरीय रबी महाअभियान कार्यक्रम आयोजित

सिसवन की खबरें :  प्रखंड स्‍तरीय रबी महाअभियान कार्यक्रम आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के ई किसान भवन में  शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामकिशोर शर्मा ने की।

किसानों को संबोधित करते हुए कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के बिजली की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से अनुदानित दर पर कृषि यंत्र एवं बिचड़ा दिया जा रहा है जिसका लाभ उठाने की अपील की। सभा को बीसीओ रेयाज अहमद, एटीएम दिपक कुमार, कृषि समन्वयक रामजी सिंह, डॉक्टर मनीष कुमार आदि ने भी संबोधित किया। मौके कृषि समन्वयक अरूण कुमार, अखिलेश राम,प्रदीप कुमार, पंकज रावत,किसान सुबोध कुमार सिंह, दिलशाद खान, बबन साह, अशोक सिंह, सुदामा सिंह के अलावे दर्जनों किसान उपस्थित थे।

 

डब्‍ल्‍यू पीओ का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत अंतर्गत कचरा प्रबंधन प्रोसेसिंग यूनिट के होने वाले कार्यों के जगह को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। बताते चले कि ग्यारसपुर पंचायत अंतर्गत कचरा प्रबंधन प्रोसेसिंग यूनिट का कार्य कराया जा रहा है।यह मामला सिसवन अंचलाधिकारी तक पहुंचा है अंचला अधिकारी सतीश कुमार द्वारा इस पर सुनवाई की गई।

 

जमीनी विवाद का निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को भूमि से संबंधित विवादों को निपटारा करने के लिए तीन लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगह से भूमि विवाद सुलझाने को लेकर लोग आए थे जिसमें से भूमि विवाद सुलझाने को लेकर तीन लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। गौरतलब हो की अंचलाधिकारी द्वारा जनता दरबार लगाकर भूमि से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाता है।

यह भी पढ़े

गोपालगंज: दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

केंद्रीय विश्वविद्यालय का सैटेलाइट कैंपस खोला जायेगा- प्रो. संजय श्रीवास्तव

गौरव राय के सहयोग से प्रेमशीला देवी को एक सिलाई मशीन उपलब्ध कराया गया

स्मिता पाटिल ने समानांतर सिनेमा को एक दिशा दी,कैसे?

मशरक के बंगरा में बाइक दुर्घटना में दो घायल, सीएचसी में भर्ती

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!