Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें : महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ किया भैया दूज का पर्व - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें : महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ किया भैया दूज का पर्व

सिसवन की खबरें : महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ किया भैया दूज का पर्व

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रविवार को भैया दूज के अवसर पर महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैया दूज पर्व को लेकर काफी लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सिसवन प्रखंड के बाबा महेंद्र नाथ धाम मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ भैया दूज पर्व को लेकर देखने को मिली। वही हसनपुरा प्रखंड में भैया दूज पर्व महिलाओं द्वारा मनाया गया। हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रविवार को सुबह 7:00 बजे के करीब महिलाओं द्वारा भैया दूज पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की गई। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मांगलिक गीत भी गाए।

 

शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थानामाधवापुर गांव से शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए माधवापुर गांव से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार।आरोपियों में कृषणा यादव,जितेंद्र यादव, मुन्ना कुमार महतो शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए रविवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर रविवार को विशेष कैंप का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

आयोजित विशेष कैंप का सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ने तथा नाम सुधार करने को लेकर कार्य तेजी पर किए जा रहे हैं । वहीं मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा चैनपुर हाई स्कूल में पहुंचकर मतदाता सूची के हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची में नाम सुधारने को लेकर आवेदन लिए गए।

 

 

हाथी घोड़े एवं बैंडबाजों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के कचनार गांव के जठिया पोखरा पुरब टोला में श्री रामकथा महायज्ञ को लेकर रविवार को हाथी घोड़े एवं बैंडबाजों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।यात्रा में महिलाएं एवं लड़कियां सिर पर कलश धारण कर तथा वृंदावन से आए कथाव्यास बाल व्यास मानस जी महाराज को रथ पर आरूढ़ कर नगर परिक्रमा कराई।

आजाद दल कमेटी ने समस्त महिलाओं को मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पुरा गांव भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा उर्ध्वबाहू बाबा मठ से चलकर गिरी ,छठतीर, होते हुए मुख्य मार्गों से होती हुई कचनार सरयू नदी के तट पर पहुंची। जहां आचार्य शशि कांत मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी को जलभरी कराया ।जलभरी के बाद शोभायात्रा पुनः इसी रास्ते कथा स्थल जठिया पोखरा पुरब टोला पहुंची।

यह भी पढ़े

कुछ आदतें महिलाओं को जल्दी बूढ़ा बना देती है

हर्षोल्लास के साथ की गई ज्ञान और बुद्धि के देवता चित्रगुप्त की पूजा

मोतिहारी में पुलिस पर हमला करनेवालों पर एसपी ने कसा शिकंजा 

कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, कई लापता

सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार, कहा- ‘लॉरेंस बिश्नोई से…’

Leave a Reply

error: Content is protected !!