मुंबई पहुंचे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह.

मुंबई पहुंचे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) जांच में शामिल होने के लिए गुरुवार को मुंबई पहुंच गए हैं। एक अदालत ने वसूली मामले में उन्हें भगोड़ा घोषित किया हुआ है। यहां पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि वे अदालत के निर्देश के अनुसार जांच में सहयोग करेंगे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ में थे।

बता दें कि परमबीर सिंह ने गिरफ्तारी से संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि पहले उन्हें बताना होगा कि वे कहां हैं उसके बाद ही याचिका पर सुनवाई की जाएगी। परमबीर सिंह काफी समय से गायब थे। वे आखिरी बार इस साल मई में अपने कार्यालय गए थे।

मुंबई पुलिस ने हाल ही में मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में परमबीर सिंह को भगोड़ा अपराधी घोषित करने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद कोर्ट ने स्वीकार करते हुए परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पूरे मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने यह कहते हुए सिंह को फरार घोषित किए जाने का आग्रह किया था कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है।

घर के बाहर चस्पा किए गए फरार घोषित करने वाले नोटिस

सिंह के दोनों घरों के बाहर मुंबई पुलिस ने फरार घोषित होने के 30 दिन के अंदर हाजिर होने का नोटिस चस्पा कर दिया था। वसूली के मामले में यह नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस में सिंह को 30 दिन के अंदर हाजिर होने के लिए कहा गया है, ऐसा नहीं होने पर उनकी संपत्तियां कुर्क की जा सकती हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!