सिपाही भर्ती परीक्षा में अब 50-50 हजार की डील; सेंटर में पहुंच गए खिलाड़ी,   मौके पर हुआ खेल

सिपाही भर्ती परीक्षा में अब 50-50 हजार की डील; सेंटर में पहुंच गए खिलाड़ी,   मौके पर हुआ खेल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर एक दुसरे के बदले परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई और असली अभ्यर्थी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा में शामिल हुआ था। परीक्षा देने के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के बीपी स्कूल सेंटर के रूम नंबर छह से की गई है। गिरफ्तार युवक बांका और मुंगेर जिला के रहने वाले हैं।

दोनों ने अपनी पहचान बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा निवासी रामचंद्र साह के पुत्र राजा कुमार और मुंगेर जिला के क्रांति प्रसाद मंडल के पुत्र सन्नी कुमार के रूप मे की है। पचास हजार में हुआ था डील पुलिस का कहना है कि राजा कुमार सन्नी कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था।

इस संबंध में राजा कुमार ने बताया कि वह सन्नी कुमार के बदले परीक्षा देने आया था लेकिन फोटो मैच नहीं होने केकारण परीक्षा नियंत्रक ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पचास हजार में डील किया था। एडवांस के रूप मे दस हजार रूपया प्राप्त हुआ था। वही पकड़े गए सन्नी कुमार ने बताया कि राजा उनके साथ मे रहने वाला है। जिससे वो उसके बदले परीक्षा देने के लिय राजी हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े

भलुआड़ा महावीरी मेला के साथ क्षेत्र में शुरु हुआ मेलों का सिलसिला

बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, अवैध संबंध से जुड़ा है मामला

पटना में वाहन लूट गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!