एकबार जिन्ना को सफलता मिली थी, अब ओवैसी का ख्वाब पूरा न होगा-गिरिराज सिंह.

एकबार जिन्ना को सफलता मिली थी, अब ओवैसी का ख्वाब पूरा न होगा-गिरिराज सिंह.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

केंद्रीय मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि कहने को तो पाकिस्तान में लोकतंत्र है, लेकिन वहां लोकतंत्र नहीं बल्कि धर्म तंत्र है। पाकिस्तान में हमारी बहन-बेटियों को मंडप से उठा लिया जाता है। भारत में दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और इसका सबसे बड़ा कारण सनातन धर्म का होना है। जब तक सनातनी हैं तब तक भारत पूरी दुनिया में लोकतंत्र का मजबूत उदाहरण रहेगा।

हिजाब विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक बार जिन्ना को सफलता मिल गई थी। उसने भारत को तोड़ दिया। अब  जो ओवैसी का ख्वाब है, वह कभी पूरा नहीं होगा। देश इस्लामिक स्टेट, गजवा-ए-हिंद नहीं बनेगा। भारत ना तो पाकिस्तान बनेगा ना ही अफगानिस्तान, यह देश अब्दुल कलाम बनेगा। गिरिराज रविवार को फतेहा गीता धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस दिन हिंदू एकबद्ध होकर सनातनी बनेंगे, उस दिन भारत पूरी दुनिया का विश्व गुरु कहलाएगा।

उन्होंने कहा कि मठ व मंदिरों की जमीन पर सरकार अपनी व्यवस्था लागू कर रही है। मैं धर्म-विभेद पैदा नहीं करता हूं। दूसरे धर्म में सरकार कोई हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं करती है। सनातन धर्म की भौतिक संपदा समाज के काम आती है।

उन्होंने कहा कि अनादि काल से भारत की संस्कृति पर प्रहार होता आया है। कभी मुगलों ने तो कभी अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति पर प्रहार किया है। सनातन धर्म संकट में है। सनातन धर्म को सत्ता के लोभ में अगड़ा-पिछड़ा, ऊंच-नीच में विभक्त कर खत्म करने की साजिश की जा रही है। संपूर्ण भारत तभी तक एक है, जब तक सनातनी की संख्या है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए युवाओं से जागृत होने की अपील भी उन्होंने की।

नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया विकास

विकासात्मक योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री बाबू के कीर्ति को स्थापित करने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में बेगूसराय में 50 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर विकास के काम किए जा रहे हैं। इसका स्पष्ट उदाहरण बरौनी एनटीपीसी, खाद कारखाना, रिफाइनरी की क्षमता वर्धन, सिमरिया में गंगा नदी पर नए रेल पुल व सिक्स लेन सड़क पुल आदि है।

कार्यक्रम में गिरिराज ने सर्वप्रथम महंत राम सुमिरन दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री ने गीता धाम परिसर में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना भी की। गीता धाम परिसर स्थित मानस भवन में उन्होंने कहा कि गीता धाम फतेहा व भंडारी बाबा की महिमा अपरंपार है। गीता धाम जैसे धर्मस्थल भारतीय संस्कृति को मजबूत करता है। यह संस्कृति ही भारत की मजबूती है। मौके पर फतेहा पंचायत की मुखिया ऊषा देवी, मनोज चौधरी, प्रभाकर कुमार राय, संजीव कुमार सिंह, सुमन कुमार चौधरी, संजय कृष्ण, प्रिंस कुमार राय आदि थे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!