कोरोना काल में ऑक्सीजन बैंक सिवान  निशुल्क और बिना सिक्युरिटी मनी के सिलेंडर कराया उपलब्‍ध

कोरोना काल में ऑक्सीजन बैंक सिवान  निशुल्क और बिना सिक्युरिटी मनी के सिलेंडर कराया उपलब्‍ध

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बैठक में ऑक्‍सीजन बैंक सिवान ने कार्यों का किया समीक्षा

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

श्री साईं अस्पताल के सभाकक्ष में अमित वेलफेयर ट्रस्ट की इकाई ऑक्सीजन बैंक सिवान का बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में ऑक्सीजन बैंक सिवान के संचालक अमित कुमार सिंह ने ऑक्सीजन बैंक सिवान द्वारा अब तक के किए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रघुनाथपुर, हुसैनगंज, जिरादेई, गोरियाकोठी व सिवान शहर में आक्सीजन बैंक की कुल आठ शाखा कार्यरत हैं।

 

जहां से आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क और बिना सिक्युरिटी मनी के सिलेंडर सेवा कार्य के उद्देश्य से दी जाती है। कोविड-19 के दौर में हमलोग निशुल्क रिफिलिंग की भी व्यवस्था किये थे तथा इसके माध्यम से बड़े पैमाने पर मरीज को आक्सीजन और सिलेंडर उपलब्ध कराये थे।

जिस समय पैसा होने के वावजूद लोगों को जरूरत पड़ने पर आक्सीजन और सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, उस समय आक्सीजन बैंक का निशुल्क सेवाकार्य अपने आप में एक बड़ा आदर्श उपस्थित कर रहा था। हम लोगों ने न सिर्फ शहर बल्कि जिले के अंतिम गांव तक अपनी सेवा दे रहे थे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आक्सीजन बैंक के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया और जिलावासियों से तन मन धन पुर्वक सहयोग करने का आग्रह किया।

बैठक में सदस्यों को उनके सामाजिक कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में सचिन पर्वत, आनंद सिंह, सुबोध सिंह, नितिश कुमार, बादल ब्याहुत, विदित सोनी, धिरेन्द्र प्रताप धिरू, अफताब आलम सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़े

लोकतंत्र की धरती बैशाली के सेहान मे सिवान ब्लड डोनर क्लब को रक्तदान के क्षेत्र मे मानवता रक्षक सम्मान मिला

युवा क्रांति रोटी बैंक ने  मंडल कारा छपरा में किया वृक्षारोपण

मेडिकल हॉल के उदघाटन पर स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन

 भगवानपुर हाट की खबरें :  लूट व अग्नि कांड के अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए डीजीपी को पत्र भेज लगाई गुहार

Leave a Reply

error: Content is protected !!