राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ सारण के पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र ने होली मनाने की तिथि निर्धारित किया

राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ सारण के पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र ने होली मनाने की तिथि निर्धारित किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

शास्त्र के मुताबिक होलिका दहन 17 मार्च गुरूवार को एवं होली 19 मार्च शनिवार को शुभ है : रवीन्द्र नाथ मिश्र

# होलिका दहन से एक दिन बाद होली वर्ष 2006 में मनाया गया था

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के सारण जिलाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ मिश्र ने  बयान जारी कर बताया कि होलिका दहन 17 मार्च को और होली 19 मार्च को मनाई जाएगी।उन्होने बताया कि सारण जिला के समस्त सनातन धर्मावलंवियो के मन में रंगोत्सव के त्योहार को लेकर संशय की स्थिति बनी है जिसके चलते राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के विद्वत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्र, उपाध्यक्ष अलख पाण्डेय, सचिव राकेश द्विवेदी व अन्य संगठन के पदाधिकारियों व विद्वत ब्रम्हणो से वर्चुअल मन्त्रना किया गया।

बिहार प्रदेश के सभी जिलो के विद्वान व संघीय पदाधिकारियो ने एक स्वर से गुरूवार को देर रात 12:57 मे भद्रा की समाप्ति के बाद 18 मार्च के पूर्वाहन 2से 3 बजे तक होलिका दहन करें और एक दिन बाद शनिवार को चैत्र कृष्णपक्ष प्रतिपदा को होली मनाए।

इसमे कही कोई संदेह की जरूरत नही है।महाबीर पंचांग मे होली के त्योहार को लेकर स्पष्ट है कि शनिवार को ही होली मनाना है।चुकि भद्रा मे होलिका दहन करने से अनिष्ट की संभावना बनती है अतः भद्रा के बाद ही होली मनाए। शुक्रवार को दिन मे 12:53 बजे तक पूर्णिमा है।पूर्णिमा मे होली नही मनाया जाता है।

19 मार्च शनिवार प्रातः काल से ही प्रतिपदा है अतः एक दिन के अंतराल पर ही होली मनाये।हम सनातन धर्मावलंवियो के लिए उदया तिथि महत्वपूर्ण है।ऐसे मे होली के त्योहार पर कोई संदेह या भ्रम मे नही रहें।

इस अवसर पर संघ के महासचिव राजेश कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष शिलानाथ तिवारी,उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी,सचिव रोहित उपाध्याय,रत्नेशा नंद मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष पवन ओझा,अरूण ओझा सहित अन्य विद्वान एक स्वर से होलिका दहन और होली मनाये जाने हेतु सारण जिला वासियो से भ्रम दूर कर गुरूवार को होलिकादहन और शनिवार को होली मनाने की अपील की।

यह भी पढ़े

 खाना बनाने के दौरान लगी आग से झोपड़ी जली

स्कूल के स्थापना दिवस पर होली मिलन का हुआ रंगारंग कार्यक्रम, जमकर उड़े अबीर-गुलाल

जिलास्तरीय किसान मेला के प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में बड़हरिया के 12 किसानों ने लिया भाग

परमाणु ऊर्जा एक वृहत अवसर उपलब्ध करा सकती है,कैसे?

विकलांगता पेंशन योजना क्या है और क्या हैं इसके फायदे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!