कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक की भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक की भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना
भगवानपुर में भगवान चित्रगुप्त जी पूजा अर्चना करते कायस्थ समाज के लोग।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ एम सावर्ण‚ भगवानपुर हाट‚ सीवान (बिहार)

सीवान जिले के  भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को कायस्थ समाज के लोगों अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की। इस समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में परिजनों के साथ लेखकों को लेखनी प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की धूमधाम से पूजा की। इस अवसर पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे विधि-विधान से कराया। भगवानपुर में पुरोहित द्वारिका नाथ उपाध्याय ने यजमान विनोद कुमार के घर चित्रगुप्त भगवान की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराया।

इसी तरह भगवानपुर में शशिभूषण श्रीवास्तव, त्रिलोकी श्रीवास्तव, मिथिलेश्वर प्रसाद, प्रकाश प्रसाद, विजय कुमार श्रीवास्तव, बनकट में सुग्रीव प्रसाद सिन्हा, सोन्धानी में महेश श्रीवास्तव, डब्लू श्रीवास्तव, जगदीशपुर में हरिकिशोर प्रसाद, अवधेश श्रीवास्तव, चोरमा में त्रिलोकी श्रीवास्तव, नरेन्द्र प्रसाद, सनीश कुमार, विभु कुमार, कौड़िया में नीरज श्रीवास्तव, हुलेसरा में बीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव सहित पूरे क्षेत्र में इस समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की।

प्रखंड के लाला मोड़ सिपार में सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इसमें निवर्तमान मुखिया सरोज देवी, पूर्व बीडीसी अमरनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। सुग्रीव प्रसाद सिन्हा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त समाज के हर वर्ग के लोगों को लेखनी प्रदान करने वाले हैं। उनकी भक्तिभाव से पूजा अर्चना करने पर इच्छित मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है। वहीं इसके पहले सुबह में महिलाओं ने गोधन कूटा। गोधन के गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। आज से लग्न का शुभ मुहूर्त भी शुरू हो गया।

यह भी पढ़े

बिहार में बदल जायेगा इन 20 शहरों का चेहरा, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम

कहाँ सज गया सलमान, शाहरुख और दीपिका के नाम से बाज़ार?

खतरनाक घाटों को अन्यत्र किया जाएगा शिफ्ट–बीडीओ 

वनों की कटाई पर क्या पूर्ण पाबंदी होगी?

Leave a Reply

error: Content is protected !!