Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
फुलवारी शरीफ के PFI केस में तमिलनाडु से गिरफ्तारी - श्रीनारद मीडिया

फुलवारी शरीफ के PFI केस में तमिलनाडु से गिरफ्तारी

फुलवारी शरीफ के PFI केस में तमिलनाडु से गिरफ्तारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मुमताज को पकड़ने के लिए 10 दिनों से कैंप कर रही थी बिहार ATS टीम

जानकारी देते ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार।

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल और प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का एक और फरार सदस्य पकड़ा गया है। फरार सदस्य की गिरफ्तारी तमिलनाडु में हुई है। गिरफ्तार किए गए PFI के सदस्य का नाम मुमताज अंसारी है। इसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस की ATS की टीम तमिलनाडु गई थी। पिछले 10 दिनों से वहां कैंप कर रही थी इसकी गिरफ्तारी पटना के फुलवारी शरीफ थाना में दर्ज FIR नंबर 827/22 में हुई है। इस केस पिछले साल 12 जुलाई को दर्ज हुई थी। जिसे बाद में NIA ने टेक ओवर कर लिया था। इस केस का वांटेड मुमताज अंसारी बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के महिषी थाना इलाके का रहने वाला है। इसे बिहार ATS की टीम ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे तत्काल NIA के हवाले कर दिया गया।

स्पेशल इनपुट पर हुई कार्रवाई
इस बात की पुष्टि पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने की। इनके अनुसार फुलवारी शरीफ में केस दर्ज होने के बाद से ही मुमताज ने बिहार छोड़ दिया था। वो लगातार फरार चल रहा था। स्पेशल इनपुट थी कि उसने तमिलनाडु में अपना ठिकाना बना रखा है। वहीं, छिपकर रह रहा है। इसके बाद ही टीम बिहार से वहां गई। पिछले 10 दिनों से उसे ट्रैक कर रही थी। इसी दरम्यान पता चला कि वो चेन्नई से 30 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर जिले के बरियापल्लम थाना के कन्नीगई पेयर गांव में स्थित पेनार नाम की एक कंपनी में काम कर रहा था।
खंगाला जा रहा है आपराधिक इतिहास

ATS की टीम ने कैंप कर इसके बारे में काफी इनपुट जुटाया। पूरी तरह से उसकी पहचान को पुख्ता करने के बाद आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। तत्काल उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया। ADG मुख्यालय ने कहा कि पुलिस को-ऑपरेशन का यह बेहतरीन नमूना है। गिरफ्तार मुमताज के बारे में और भी जानकारी खंगाली जा रही है इसकी पढ़ाई क्लास 9 तक ही हुई है। कोई बड़ा काम नहीं करता है। किस-किस थानों में इसका आपराधिक इतिहास है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इससे पहले फुलवारी शरीफ के कांड में NIA की तरफ से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेजा गया था। इसी साल 17 मार्च को ईशाद आलम को भी गिरफ्तार कर NIA को हवाले किया गया था।

यह भी पढ़े

सीवान पुलिस की नाकामी के कारण दो युवकों को लगी गोली, पटना रेफर

सिसवन की खबरें –  शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

प्रो० डॉ० कैलाश पति गोस्वामी के प्राचार्य बनने पर एनसीसी कैडटों ने दी बधाई

सीवान में पटना का शराब माफिया गिरफ्तार

एम एल सी के साथ नीरज भैया महंत ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

पूर्णिया : स्मैक एवं ब्राउनशुगर का सबसे बड़ा हब है पश्चिम बंगाल का मालदा जिला

Leave a Reply

error: Content is protected !!